[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘कांग्रेस से गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबा कर आते हैं’, सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर बघेल का तंज

‘कांग्रेस से गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबा कर आते हैं’, सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर बघेल का तंज

0
‘कांग्रेस से गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबा कर आते हैं’, सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर बघेल का तंज

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने पर तंज किया कि कांग्रेस से लोग गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबा कर वापस आते हैं.

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में संवाददाताओं ने बघेल से मध्यप्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा नहीं होता है. बघेल ने कहा, हमने देखा है कि कांग्रेस से लोग गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं. बड़े जोर शोर से जाने और दुम दबाकर वापस आने के अनेक उदाहरण हैं.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कम विधायकों की उपस्थिति के बाद भी मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकार बचा लेने के विश्वास के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा विधायक दल की बैठक में कितने लोग थे. कांग्रेस आंकड़े दिखा रही है लेकिन भाजपा का आंकड़ा क्या है. अभी फ्लोर टेस्ट होने दीजिए कमलनाथ की सरकार बच जाएगी.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बताया कि राज्य में राज्यसभा के लिए प्रत्याशी चयन के लिए वह दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्यसभा का प्रत्याशी तय करना और नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 13 मार्च है. छत्तीसगढ़ से दो नये राज्यसभा सदस्य चुने जाने हैं और दोनों कांग्रेस से चुने जाएंगे. इसलिए वह हाईकमान से चर्चा करने दिल्ली जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के पांच सदस्यों में से कांग्रेस के मोतीलाल वोरा और भारतीय जनता पार्टी के रणविजय प्रताप सिंह जूदेव का कार्यकाल इस वर्ष अप्रैल में समाप्त हो रहा है. राज्य में भाजपा से सरोज पांडेय, रामविचार नेताम और कांग्रेस से छाया वर्मा भी राज्यसभा सदस्य हैं. छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल जून 2022 तक है तथा सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक है.

छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 69, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांच और बहुजन समाज पार्टी के दो सदस्य हैं. राज्य में कांग्रेस विधायकों की संख्या को देखते हुए दोनों राज्यसभा सदस्य कांग्रेस से चुना जाना तय है.

राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने पहले भी तय कर दिया है कि वह इस राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को पार्टी एक बार फिर राज्यसभा भेजेगी वहीं एक अन्य सीट के लिए प्रत्याशी तय करना है. राज्य में राज्यसभा चुनाव के लिए जरूरी हुआ तो इस महीने की 26 तारीख को मतदान होगा.

Previous article राज्यसभा चुनाव में शिबू सोरेन की जीत लगभग तय, दूसरी सीट पर रघुवर दे सकते हैं चुनौती, जानें क्या है पूरा गणित
Next article Gmail यूजर्स के लिए आया Multiple Signature Feature, जानें क्या है खास
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel