[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National JNU Student polls: जेएनयूएसयू छात्रसंघ चुनाव में वामपंथी संगठनों का दिखा दम, ABVP पस्त

JNU Student polls: जेएनयूएसयू छात्रसंघ चुनाव में वामपंथी संगठनों का दिखा दम, ABVP पस्त

0
JNU Student polls: जेएनयूएसयू छात्रसंघ चुनाव में वामपंथी संगठनों का दिखा दम, ABVP पस्त
jnu-election-result

JNU Student polls: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं. वामपंथी संगठनों ने एक बार फिर कमाल किया है. वामपंथी छात्र दलों के गठबंधन ने जेएनयू में छात्र संघ चुनावों में प्रस्तावित सभी चार केंद्रीय पैनल सीटों पर कब्जा किया है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद पर वामपंथी संगठनों ने जीत का परचम लहराया है. इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीवारों को पटखनी दी जो शुरूआती रुझान में आगे नजर आ रहे थे.

एक नजर में जेएनयू छात्र संघ चुनाव की खास बातें

  • चार साल के अंतराल के बाद चुनाव हुए.
  • अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसए) के धनंजय ने 2,598 वोट हासिल किया और जेएनयूएसयू अध्यक्ष पद पर कब्जा किया. वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उमेश सी अजमीरा ने 1,676 वोट प्राप्त किये.
  • स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के अविजीत घोष ने एबीवीपी की दीपिका शर्मा को हराया और उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की.
  • वाम समर्थित बीएपीएसए उम्मीदवार प्रियांशी आर्य ने एबीवीपी के अर्जुन आनंद को हराया और महासचिव पद के लिए जीत सुनिश्चित की. आपको बता दें कि चुनाव समिति द्वारा वामपंथी संगठनों की उम्मीदवार स्वाति सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया था. इसके बाद वामपंथी संगठनों ने अपना समर्थन प्रियांशी आर्य को देने की घोषणा की थी.
  • संयुक्त सचिव पद की बात करें तो इसपर वामपंथी संगठनों के उम्मीदवार मोहम्मद साजिद ने एबीवीपी के गोविंद को पटखनी दी और जीत का परचम लहराया.

    JNU Student Union Elections 2024: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में हुआ करीब 73% प्रतिशत मतदान, रविवार को होंगे परिणाम घोषि

कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

आपको बता दें कि जेएनयूएसयू के केंद्रीय पैनल में पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे. इसमें अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार थे. सात को पराजित करके एआईएसए के धनंजय ने जीत दर्ज की. जेएनयूएसयू के चुनाव शुक्रवार को हुए थे लेकिन रिजल्ट रविवार को घोषित किए गए. इसका इंतजार छात्रों को बहुत ही बेसब्री से था. कोरोना महामारी के कारण चार साल के ब्रेक के बाद चुनाव कराए गये.

Previous article Holi Songs 2024: इन गानों से होली में जमाए रंग, थिरकने से खुद को नहीं रोक पाएंगे
Next article Aaj ka Panchang 25 मार्च 2024: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा उपरांत प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel