[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National JNU Clash : जेएनयू में जमकर बवाल, नकाब पहने ग्रुप को देख दहशत में छात्र

JNU Clash : जेएनयू में जमकर बवाल, नकाब पहने ग्रुप को देख दहशत में छात्र

0
JNU Clash : जेएनयू में जमकर बवाल, नकाब पहने ग्रुप को देख दहशत में छात्र
जेएनयूएसयू संयुक्त सचिव, एबीवीपी, वैभव मीणा (Photo: ANI)

JNU Clash : एबीवीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि जेएनयू के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के छात्र प्रतीक भारद्वाज पर वामपंथी (लेफ्ट विंग) कार्यकर्ताओं ने हमला किया. आरोप है कि पहले फायर एक्सटिंग्विशर के पाउडर डाला गया. इससे उन्हें देखने में परेशानी हुई. इसके बाद बुरी तरह पीटा गया. गंभीर रूप से घायल प्रतीक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 23 फरवरी की तड़के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में वामपंथी समूहों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें कई छात्र घायल हुए.

नकाब पहने लोगों का एक बड़ा ग्रुप रात में परिसर में घूमता नजर आया

इस घटना के बाद एबीवीपी  कार्यकर्ताओं के बीच भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है. बताया जा रहा है कि यह हिंसा वामपंथी संगठनों द्वारा लगभग एक सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद भड़की. जेएनयूएसयू के संयुक्त सचिव (एबीवीपी) वैभव मीणा के अनुसार, हालात उस समय बिगड़ गए जब नकाब पहने लोगों का एक बड़ा ग्रुप रात में परिसर में घूमता नजर आया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

एबीवीपी नेता ने आरोप लगाया कि लाइब्रेरी और रीडिंग रूम में शांतिपूर्वक पढ़ाई कर रहे छात्रों को 300 से 400 नकाबपोश लोगों की भीड़ ने खदेड़ दिया. उनके साथ मारपीट की. वैभव मीणा ने गंभीर आरोप लगाया कि विजय नाम के एक छात्र को 100 से 150 लोगों के समूह ने निशाना बनाया और भीड़ द्वारा बुरी तरह पीटा गया.

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की : वैभव मीणा

वैभव मीणा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से मामले पर बात की. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 दिनों से वामपंथी संगठनों की हड़ताल चल रही है. उन्होंने कहा कि रातभर दहशत का माहौल बनाया गय. 300-400 नकाबपोश लोगों की भीड़ ने छात्रों को स्टडी रूम से खदेड़ दिया. मीणा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और इस घटना की निंदा की.

यह भी पढ़ें : JNU Clash : छात्राओं के बाल खींचे, उनके साथ मारपीट की, एसएफआई ने पुलिस पर लगाये आरोप

#LeftAttacksJNUAgain हैशटैग के साथ अभियान शुरू

इस बीच एबीवीपी ने सोशल मीडिया पर #LeftAttacksJNUAgain हैशटैग के साथ अभियान शुरू किया है. संगठन ने आरोप लगाया कि परिसर को “जंग का मैदान” बना दिया गया, जबकि दिल्ली पुलिस निष्क्रिय रही. एबीवीपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई और दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है.

Previous article सोमवार के दिन करें ये खास उपाय, महादेव की कृपा से दूर होंगी आर्थिक परेशानियां
Next article कोलकाता में बीच सड़क से महिला को उठाया, जबरन कार में बिठा कर ले गये अपराधी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel