[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar JNU में BBC की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, थाना के बाहर भी प्रदर्शन

JNU में BBC की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, थाना के बाहर भी प्रदर्शन

0
JNU में BBC की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, थाना के बाहर भी प्रदर्शन

पीएम मोदी पर प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जेएनयू के छात्रों का आरोप है कि एबीवीपी की ओर से पथराव किया गया है. वहीं, जेएनयू के छात्रों ने वसंत कुंज पुलिस थाने की ओर मार्च किया, और थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना को लेकर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है. 

जेएनयूएसयू अध्यक्ष ने घटना को लेकर कहा कि मामले को लेकर हमने शिकायत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमें आश्वासन भी दिया कि वे तत्काल प्रभाव से घटना की जांच करेंगे. जेएनयूएसयू अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हमने घटना में शामिल सभी व्यक्तियों के नाम और विवरण दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल हम विरोध प्रदर्शन वापस ले रहे हैं. हम जेएनयू प्रॉक्टर कार्यालय में भी घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराएंगे.

बिजली काटने का आरोप: बता दें, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों ने मंगलवार को पीएम मोदी पर बनी एक बीबीसी की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की घोषणा की थी. लेकिन तय कार्यक्रम पर वृतचित्र को नहीं दिखाया जा सका है. छात्रों का आरोप है कि स्क्रीनिंग से पहले छात्रसंघ कार्यालय में बिजली काट दी गई है. वहीं, डाक्यूमेंट्री देखने के लिए जेएनयूएसयू कार्यालय के बाहर जमा हुए छात्रों ने दावा किया कि जब वे डाक्यूमेंट्री अपने फोन पर देख रहे थे तो उन पर पत्थर फेंके गए.

जेएनयू प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं: वहीं, छात्रों के आरोपों और दावों पर जेएनयू प्रशासन की ओर से भी अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. इससे पहेल सोमवार को डाक्यूमेंट्री को लेकर जेएनयू ने कहा था कि छात्र संघ ने कार्यक्रम के लिए उसकी अनुमति नहीं ली थी, ऐसे में इसे रद्द किया जाना चाहिए. जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) में वाम समर्थित डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए), स्टूडेंट फेडेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के सदस्य शामिल हैं.

भाषा इनपुट के साथ

Previous article Pakistan News: इमरान खान को जोर का झटका, करीबी नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, PTI प्रमुख भी होंने गिरफ्तार!
Next article Exclusive: इंडस्ट्री के हेल्थ के लिए पठान का हिट होना जरूरी है…जानिए अनुराग कश्यप ने ऐसा क्यों कहा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel