[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National J&K Target Killing : आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान? 15 दिनों में 20 की मौत, भड़के फारूक अब्दुल्ला

J&K Target Killing : आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान? 15 दिनों में 20 की मौत, भड़के फारूक अब्दुल्ला

0
J&K Target Killing : आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान? 15 दिनों में 20 की मौत, भड़के फारूक अब्दुल्ला

J&K Target Killing : जम्मू-कश्मीर में सिलसिलेवार आतंकी हमलों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह ऐसा इलाका है जो कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं होगा. अब्दुल्ला ने क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के प्रयासों को समाप्त करने की बात कही है. पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकल जाता, तब तक हमले नहीं रुकेंगे. उन्होंने कहा कि वह 30 साल से यह सब देख रहे हैं.

पाकिस्तान को अपने देश पर ध्यान देना चाहिए: फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने सवालिया लहजे में कहा कि निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है. हम कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेंगे. तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्या यह हमारा भविष्य बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने देश पर ध्यान देना चाहिए. अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए और उसे बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए.

Read Also : J&K Target Killing : अब यूपी के मजदूर को जम्मू-कश्मीर में मारी गई गोली

पाकिस्तान पर हमला करते हुए वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि खुद तो बर्बाद हो ही रहे हैं और हमें भी साथ बर्बाद कर रहे हैं. मैं उनसे आतंकवाद बंद करने और दोस्ती का रास्ता अपनाने का आग्रह करता हूं. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके लिए बहुत मुश्किल खड़ी होने वाली है.

15 दिनों में हमले में 20 लोगों की मौत

पिछले 15 दिनों में हमले में 20 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें आम नागरिक, मजदूर, गैर-निवासी, एक डॉक्टर और सेना के कुली शामिल हैं. सबसे ताजा घटना 24 अक्टूबर की शाम को गुलमर्ग में देखने को मिली, जिसमें 3 सैनिकों और भारतीय सेना के दो कुलियों की मौत हो गई.

Previous article Bihar News: बिहार में सेटिंग वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं, ई-सर्विस बुक बनाने जा रहा शिक्षा विभाग
Next article अमिताभ-अभिषेक बच्चन के पास मुंबई में कुल कितने अपार्टमेंट्स? जानकर चौंक जाएंगे आप
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel