[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Bullet Train: हवाई जहाज जैसी रफ्तार, 100 मिनट में जेवर से लखनऊ पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन

Bullet Train: हवाई जहाज जैसी रफ्तार, 100 मिनट में जेवर से लखनऊ पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन

0
Bullet Train: हवाई जहाज जैसी रफ्तार, 100 मिनट में जेवर से लखनऊ पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन
बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव (गोल घेरे में) File Photo

Bullet Train : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस हाई-स्पीड ट्रेन से जेवर से लखनऊ का सफर करीब 1 घंटा 40 मिनट में पूरा हो सकेगा, जबकि दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट लगेंगे. यह परियोजना उत्तर प्रदेश में तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. जेवर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री ने ये बातें कही.

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना की घोषणा की थी. वहीं, देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई और अहमदाबाद के बीच बनाई जा रही है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है. मोदी सरकार का कहना है कि ये परियोजनाएं भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को नई दिशा देंगी और यात्रा को पहले से कहीं ज्यादा तेज बनाएंगी. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जैसे गंगा नदी बहती है, उसी तरह बुलेट ट्रेन भी इस मार्ग पर दौड़ेगी.

किन प्रमुख शहरों को जोड़ेगा यह कॉरिडोर

दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर केंद्र सरकार की उन सात नई बुलेट ट्रेन परियोजनाओं में शामिल है, जिनकी घोषणा केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई थी. करीब 813 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के जरिए दिल्ली, जेवर, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने की योजना है. माना जा रहा है कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में तेज, आधुनिक और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की नई तस्वीर पेश करेगी.

यह भी पढ़ें : बिहार बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, सिलीगुड़ी तक विस्तार की तैयारी

और किन रूट्स में चलेंगी बुलेट ट्रेन

दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर के अलावा सरकार ने कई अन्य बुलेट ट्रेन परियोजनाओं का भी प्रस्ताव रखा है. इनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल हैं. इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश के प्रमुख शहरों को तेज रफ्तार रेल नेटवर्क से जोड़ना है.

Previous article आखिर सैलरी को ‘हैंडसम’ ही क्यों कहा जाता है, ‘ब्यूटीफुल’ क्यों नहीं? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प राज
Next article पहली डेट पर क्या करें कि पार्टनर आपको भूल न पाए? जानिए आसान तरीके
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel