[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जनकपुरी मौत मामला: AAP सांसद संजय सिंह बोले- ‘हादसा नहीं यह हत्या है’ दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश

जनकपुरी मौत मामला: AAP सांसद संजय सिंह बोले- ‘हादसा नहीं यह हत्या है’ दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश

0
जनकपुरी मौत मामला: AAP सांसद संजय सिंह बोले- ‘हादसा नहीं यह हत्या है’ दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश
जनकपुरी मौत मामले में जांच के आदेश, फोटो-पीटीआई

Janakpuri Death Case: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से एक शख्स हुई मौत मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार सवाल उठाया है. आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा “यह बहुत दुखद है. कुछ दिन पहले हमने नोएडा में भी ऐसी ही एक घटना देखी थी, जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी, और यह वैसी ही एक और घटना है.” उन्होंने कहा कि यह साफ है कि आज सड़कों में गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़कें हैं और बिल्कुल भी सुरक्षा नहीं है. संजय सिंह ने कहा कि यह आपराधिक लापरवाही के कारण की गई हत्या है, इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए. इससे पहले AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे हादसा नहीं हत्या कहा था.

दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एवं (पश्चिमी रेंज) और दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शनिवार को घटना स्थल पर होने वाले संयुक्त निरीक्षण के दौरान सुधारात्मक उपाय करें. मंत्री आशीष सूद ने जोगिंदर सिंह मार्ग पर जल बोर्ड के निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से युवक की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि वो घटना से बहुत आहत हैं.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री आशीष सूद  ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिवारजनों से भी मुलाकात की. उन्होंने लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूरी दिल्ली सरकार दुख की इस घड़ी में इस परिवार के साथ है. घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी.
 

पीड़ित परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के परिवार ने जल बोर्ड की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है और उसकी मौत में साजिश की आशंका भी जताई है. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना सुबह करीब सात बजे मिली, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव और मोटरसाइकिल गड्ढे के अंदर मिली. (इनपुट भाषा)

Anubhav Sinha Podcast
प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा, बेबाक पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले, फुल पॉडकास्ट जल्द | प्रभात खबर
Previous article बीपीएससी : अभ्यर्थियों को 19 तक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य
Next article गायब छात्र के जालंधर में होने की सूचना पर शिक्षक व परिजनों के साथ पुलिस रवाना
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel