[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar आतंकियों के लिए जम्मू -कश्मीर के घने जंगल बन गये हैं सुरक्षित पनाहगाह!

आतंकियों के लिए जम्मू -कश्मीर के घने जंगल बन गये हैं सुरक्षित पनाहगाह!

0
आतंकियों के लिए जम्मू -कश्मीर के घने जंगल बन गये हैं सुरक्षित पनाहगाह!
**EDS: GRAB VIA PTI VIDEO** Poonch: Army personnel stand guard near the site where an Army vehicle was ambushed by terrorists, in Poonch district, Thursday, Dec. 21, 2023. Three soldiers were killed and as many injured when heavily armed terrorists ambushed two Army vehicles in Jammu and Kashmir, officials said. (PTI Photo) (PTI12_21_2023_000451A)

जम्मू कश्मीर के घने जंगल आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगार बन गये हैं. बीते दिनों यानी गुरुवार को पुंछ और राजौरी के जंगलों से निकलकर एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर हमला बोल दिया. आतंकियों की कायरतापूर्ण हमले में चार जवान शहीद हो गये और तीन घायल हो गये हैं. वहीं, हमले के बाद सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों पर पलटवार किया, पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है. दरअसल, आतंकियों ने घात लगाकर सेना के जवानों पर हमला किया था जिससे जवानों को संभलने का मौका भी नहीं मिला. गुरुवार को आतंकियों ने सुरक्षा बल के ट्रक और जिप्सी हम हमला किया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई.

चार जवान शहीद

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें चार सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर करीब 3.45 बजे सुरनकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर एक अंधे मोड़ पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों के एक ट्रक और जिप्सी पर हमला कर दिया. जवान घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर जा रहे थे. आतंकियों का हमला कितना जोरदार था कि सैनिकों के टूटे हुए हेलमेट और सेना के दो वाहनों के टूटे हुए शीशे दिखाई दे रहे हैं.

घने जंगल साबित हो रहे हैं आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगार
जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों की सीमा पर ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच घना जंगल पड़ता है. यह चमरेर जंगल और फिर भाटा धुरियन जंगल की ओर जाता है. यह जंगल आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगार बन गया है. इससे पहले इसी साल 20 अप्रैल को सेना के एक वाहन पर घात लगाकर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गये थे. इसके बाद मई में भी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान चमरेर जंगल में सेना के पांच आतंकी हमले का शिकार होकर शहीद हो गये थे. हालांकि बाद में सेना के ऑपरेशन में एक विदेशी आतंकी भी ढेर हो गया था. इससे पहले अक्टूबर साल 2021 में जंगली इलाके में आतंकवादियों के दो अलग-अलग हमलों में नौ सैनिक शहीद हो गये थे.

आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने  सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने और दो अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने आज यानी शुक्रवार को इलाके के वन क्षेत्र में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया तथा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम ने वहां का दौरा किया. अधिकारियों ने बताया कि 16वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने इलाके का दौरा किया तथा सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. एक अधिकारी ने कहा कि इलाके की हवाई निगरानी भी की जा रही है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को भी लगाया गया है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों को दबोचने के लिए तलाशी अभियान तेज

Previous article बालू के अवैध खनन को लेकर पटना पुलिस का छापा, 40 नाव जब्त, 20 गिरफ्तार
Next article बिहार में मिला कोरोना मरीज तो हरकत में आयी सरकार, नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव ने बैठक कर दिये ये निर्देश
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel