[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar जम्मू-कश्मीर: जिस घर में छिपे थे आतंकी, वहां लगा दी गई आग, उसके बाद सुरक्षबलों ने पांच को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर: जिस घर में छिपे थे आतंकी, वहां लगा दी गई आग, उसके बाद सुरक्षबलों ने पांच को मार गिराया

0
जम्मू-कश्मीर: जिस घर में छिपे थे आतंकी, वहां लगा दी गई आग, उसके बाद सुरक्षबलों ने पांच को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है. आपको बता दें कि मुठभेड़ गुरुवार से जारी थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, गुरुवार की दोपहर को मुठभेड़ शुरू हुआ था. यह मुठभेड़ डीएच पोरा इलाके के सामनो पॉकेट में हुई थी जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.


Also Read: VIDEO: मुठभेड़ में घायल नाबालिग नक्सली को जंगल में छोड़ भागे साथी, झारखंड पुलिस ने ऐसे बचाई जान

ड्रोन के जरिए देखे गए पांच शव

कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों के मारे जाने को लेकर आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को कुलगाम में कुछ आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी. तलाशी अभियान के दौरान, एक आतंकवादी ने एक घर से गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. संभवतः लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी मारे गए हैं और कुछ शव देखे गए हैं. एक अन्य पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किए जा रहे हैं और इलाके की छानबीन की जा रही है. ड्रोन के जरिए पांच शव देखे गए हैं.

जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे वहां लगा दी गई आग

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नेहामा गांव में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया. आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर रखी थी, लेकिन रात के समय इस अभियान को कुछ समय के लिए रोक दिया गया. कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो में रात भर शांति रहने के बाद शुक्रवार तड़के गोलीबारी हुई. जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, आज सुबह हुई गोलीबारी में उसमें आग लग गई, जिससे आतंकवादियों को बाहर निकलना पड़ा.

Previous article PHOTOS: पटना के स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ देखिए, ट्रेन की बोगी में ठूंस-ठूंस कर यात्रा करने को मजबूर हैं लोग
Next article Bengal Weather Forecast:चक्रवात के कारण रविवार तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel