[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Jammu-Kashmir : सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Jammu-Kashmir : सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

0
Jammu-Kashmir : सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
kashmir encounter/ file photo

Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहां के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकी ढेर कर दिए गये. बीती रात जम्मू-कश्मीर पुलिस (कश्मीर क्षेत्र) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि सोपोर जिला पुलिस के क्षेत्र में चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ शुरू हुई. बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान मुठभेड़ स्थल के पास एक नागरिक घायल हो गया जिसकी पहचान फारूक अहमद के रूप में हुई है. उसे अस्पताल ले जाया गया है.

मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर की जम्मू लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह से वोटिंग जारी है. इस सीट पर 17.81 लाख से अधिक मतदाता 22 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

Read Also : Targate Killing: जम्मू कश्मीर में आतंकियों की टारगेट कीलिंग से दहशत, सरकारी कर्मचारी की हत्या, आतंकियों की तलाश जारी

फिर से गोलीबारी शुरू

इससे पहले खबर आई कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गोलीबारी के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा और शुक्रवार को फिर से गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने इस मुभेड़ को लेकर बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को सुबह फिर से गोलीबारी हुई. क्षेत्र में अतिरिक्त बलों को भेजने का काम किया गया है.

Previous article Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर
Next article रजत ने छुड़ाए मयंक मारकंडे के छक्के, तोड़ा एबी डीविलियर्स का ये शानदार रिकॉर्ड
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel