[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Jammu Kashmir Elections: BJP आज जारी कर सकती है 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Jammu Kashmir Elections: BJP आज जारी कर सकती है 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

0
Jammu Kashmir Elections: BJP आज जारी कर सकती है 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
BJP MEETING

Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सीनियर नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं. इसी संदर्भ में रविवार 25 अगस्त की रात को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शीर्ष नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए.

ALSO READ: UPS Pension: यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा अपडेट, जानें इसे लागू करने वाला पहला राज्य कौन? 

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी के शीर्ष नेता आठ रैलियों का आयोजन करेंगे. इसके अलावा, पार्टी ने यह भी तय किया है कि वह इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. उन विधानसभा सीटों पर, जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, वहां मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन किया जाएगा.

ALSO READ: Birthday: मेनका गांधी का जन्मदिन आज, राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी में लड़ा था पहला लोकसभा चुनाव  

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार 25 अगस्त को हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के सभी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है. पार्टी आज रात या कल सुबह तक इन नामों की घोषणा कर सकती है, जिसमें पहले जम्मू रीजन के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा. पहली सूची में लगभग 40 से 50 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं.

ALSO READ: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी-हिमाचल-उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में IMD का Rain अलर्ट

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद थे, जिनमें सुधा यादव, जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, लोकसभा सांसद जुगल किशोर, इकबाल सिंह लालपुरा, वनथी श्रीनिवासन, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर संगठन महासचिव अशोक कौल और देवेंद्र राणा भी शामिल थे. वहीं, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम माधव और जी किशन रेड्डी सोमवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे.

ALSO READ: Videos Viral: कुत्ते को लगा मालकिन होने वाली है बेहोश, फिर किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल 

जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे: 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, और 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इससे पहले, 2014 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव हुए थे, जब यह राज्य केंद्र शासित प्रदेश नहीं था. उस चुनाव में पीडीपी ने 28, भाजपा ने 25, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15, और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं. बाद में पीडीपी और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई थी.

ALSO READ: Viral: जमीन के नीचे से मिला 100 साल पुराना प्रेम पत्र, अंदर लिखा था- क्या तुम मुझसे मिलने की…  

ALSO READ: Muslim: क्या आपको पता है भारत के किन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी? चौथे नंबर पर UP तो पहले पर कौन?   

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel