[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू कश्मीर चुनाव 2024: अगले हफ्ते हो सकती है चुनाव की घोषणा, MHA की रिपोर्ट का इंतजार

जम्मू कश्मीर चुनाव 2024: अगले हफ्ते हो सकती है चुनाव की घोषणा, MHA की रिपोर्ट का इंतजार

0
जम्मू कश्मीर चुनाव 2024: अगले हफ्ते हो सकती है चुनाव की घोषणा, MHA की रिपोर्ट का इंतजार
मटिया महल सीट का क्या है चुनावी माहौल

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का अगले हफ्ते ऐलान हो सकता है. चुनाव के ऐलान के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. होम मिनिस्ट्री की ओर से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी. वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि निर्वाचन आयोग कल यानी बुधवार को गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगा.

2014 में हुआ था जम्मू कश्मीर में आखिरी विधानसभी चुनाव
जम्मू कश्मीर में साल 2014 में आखिरी विधानसभा चुनाव हुआ था. वह विधानसभा चुनाव पांच चरणों में आयोजित हुआ था. अब 10 साल बाद यानी 2024 में एक बार फिर यहां चुनाव की हलचल हो रही है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने भी सितंबर तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था. इसके अलावा कई राजनीतिक दल भी प्रदेश में जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं.

बुधवार को चुनाव आयोग की गृह सचिव के साथ बैठक
बता दें, बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक करेगा. इसके पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक ईसीआई प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी.  जम्मू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी राजीव कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. कोई भी बाहरी या आंतरिक ताकतें चुनावी प्रक्रिया को पटरी से नहीं उतार सकतीं.

चुनावी तैयारी में जुटे हैं राजनीतिक दल
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान अगले हफ्ते हो सकता है. राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. सोमवार को उन्होंने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. हालांकि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. डोडा जिले में पार्टी के एक समारोह से इतर मीडिया से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उनके बेटे उमर अब्दुल्ला मौजूदा व्यवस्था के तहत चुनाव नहीं लड़ना चाहते. 

Also Read: Sheikh Hasina: क्या शेख हसीना जाएंगी जेल, दर्ज हुआ हत्या का मामला, इन लोगों पर भी लगा आरोप

Also Read: राजस्थान में 15 August तक अति भारी बारिश की चेतावनी, 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट, बंद किए गए स्कूल

Kolkata Doctor Case: जूनियर डॉक्टर मामले में मुख्य सचिव और DGP को नोटिस, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=xDTzg8exkhA
Previous article इनक्वास में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित
Next article राष्ट्र ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel