[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमला, मृतकों में से चार राजस्थान और तीन यूपी के, जानें अबतक हुए कुछ बड़े हमलों के बारे में

जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमला, मृतकों में से चार राजस्थान और तीन यूपी के, जानें अबतक हुए कुछ बड़े हमलों के बारे में

0
जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमला, मृतकों में से चार राजस्थान और तीन यूपी के, जानें अबतक हुए कुछ बड़े हमलों के बारे में
Reasi: Army personnel during a search operation after a bus carrying pilgrims was ambushed by terrorists, in Reasi district of Jammu and Kashmir

Jammu-Kashmir Big Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकवादी हमला किया गया. इस हमले में जान गंवाने वाले नौ लोगों की सोमवार को अधिकारियों ने पहचान की गई है. हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार राजस्थान के निवासी थे, जिनमें दो वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है, वहीं तीन लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हमले में घायल हुए 41 तीर्थयात्रियों में से 10 लोगों को गोली लगी है जिसमें अधिकतर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. घायलों का उपचार जम्मू और रियासी जिलों के तीन अस्पतालों में फिलहाल चल रहा है.

10061 Pti06 10 2024 000098A
Reasi: army personnel during a search operation after a bus carrying pilgrims was ambushed by terrorists, in reasi district of jammu and kashmir, monday, june 10, 2024. At least 9 people were killed and 33 others suffered injuries in the terror attack on the bus

एक नजर में जानें जम्मू-कश्मीर में हुए बड़े आंतकी हमलों के बारे में

  • -जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में 12 जनवरी 2024 को आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर हमला किया, जिसके बाद वहां मौजूद सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की थी.
  • -साल 2023 में सबसे बड़ा आतंकी हमला 4 अगस्त को हुआ था. कुलगाम के जंगल में आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर फायरिंग की थी जिसमें तीन जवान शहीद हो गए थे.
  • -4 मई 2020 को कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना ने एक कर्नल समेत 6 जवान खो दिया था. इस ऑपरेशन में चार आतंकी भी मारे गए थे. इसी वर्ष सुंदरबनी में एक जेसीओ और दो जवान शहीद हो गए थे. इसी साल थन्नामंडी में एक जेसीओ शहीद हो गया था.
  • -साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ शहर में एक स्वास्थ्य केंद्र पर एक आतंकवादी ने गोलीबारी की जिसमें आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी.

    Read Also : Jammu Kashmir Terrorist Attack: बस घने जंगलों से नीचे आ रही थी, ठीक उसी वक्त चेहरे को ढंके आतंकी ने शुरू की फायरिंग
10061 Pti06 10 2024 000103A
Reasi: army personnel during a search operation after a bus carrying pilgrims was ambushed by terrorists, in reasi district of jammu and kashmir, monday, june 10, 2024. At least 9 people were killed and 33 others suffered injuries in the terror attack on the bus, according to officials.
  • -जम्मू में अप्रैल 2019 में मुख्य अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर ग्रेनेड विस्फोट में एक नागरिक की मौत हो गई थी. पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े विस्फोट के संदिग्ध को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया था.
  • -14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती हमलावर ने एक काफिले पर हमला किया जिसमें कुल 78 बसें शामिल थीं. इसमें लगभग 2,500 अर्धसैनिक बल के जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे. विस्फोटकों से लदे वाहन ने सीआरपीएफ के 40 जवानों की बस को टक्कर मार दी थी.
  • -फरवरी 2018 में सुंजवान सैन्य शिविर में हमला किया गया था. इस हमले में पांच सैन्यकर्मियों सहित छह लोग मारे गए थे.
  • -10 जुलाई 2017 को अमरनाथ मंदिर से लौट रहे आठ हिंदू तीर्थयात्रियों पर आतंकियों ने हमला किया था. इनमें से ज़्यादातर तीर्थयात्री गुजरात के थे.
  • -18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी कैंप में सुबह के 5.30 बजे जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वॉटर्स पर हमला कर दिया था. इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे.
Previous article सांवली त्वचा में निखार लाने से लेकर हार्ट को रखे स्मार्ट, इस एक फल में हैं 7 चमत्कारी गुण
Next article Baby Names: G अक्षर से रखें अपने लाडले का नाम, IQ-पर्सनालिटी होंगे सबसे कड़क
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel