[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने सदन में धरना दिया

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने सदन में धरना दिया

0
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने सदन में धरना दिया
जम्मू कश्मीर विधानसभा (Photo: PTI)

Jammu and Kashmir Assembly : भाजपा के विधायक बुधवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में अध्यक्ष के आसन के पास आ गए और उनके खिलाफ की गयी ‘‘असंसदीय टिप्पणियों’’ को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से माफी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. यह घटना भाजपा सदस्यों के सदन से बाहर चले जाने के कुछ ही समय बाद घटी, जिसमें विपक्ष के नेता सुनील शर्मा को छोड़कर बाकी सभी सदस्य प्रश्नकाल समाप्त होने पर सदन में वापस लौटे थे. वे पहले इसी मुद्दे पर सदन से बाहर चले गए थे.

भाजपा के सदस्य पहली पंक्ति में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे तथा मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग करते रहे. हालांकि, अध्यक्ष ने कहा कि सदन से वॉकआउट करने के बाद वे इस मुद्दे को दोबारा नहीं उठा सकते. भाजपा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री उन्हें विधानसभा में प्रवेश करते देख सदन से चले गए. अध्यक्ष ने सदन को भाजपा के विरोध को दर्ज न करने का निर्देश दिया और कार्यवाही जारी रखी. बाद में, वे अध्यक्ष के आसन के पास जमा हो गए और धरने पर बैठ गए. इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान 30 मिनट से अधिक समय तक विधानसभा में हंगामा देखने को मिला.

भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा खड़े हुए

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा खड़े हुए और मांग की कि सदन के नेता को माफी मांगनी चाहिए या मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में अध्यक्ष द्वारा एक बयान जारी किया जाना चाहिए. शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना पहले नहीं देखी गयी. मुख्यमंत्री और सदन के नेता द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा किसी भी सदन में इस्तेमाल करने योग्य नहीं है… मैं सदन के नेता से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कल इस सदन में भाजपा विधायक दल के बारे में इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों को वापस लेते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर वह इन्हें वापस नहीं लेते हैं, तो हम इसे उनकी अंतरात्मा पर छोड़ते हैं – उनकी अंतरात्मा उन्हें क्या कहती है – कि इस सदन में प्रयुक्त शब्द उचित थे या नहीं. यदि मुख्यमंत्री यहां उपस्थित नहीं हैं, तो मैं इसे अध्यक्ष पर छोड़ता हूं और उन्हें इस पर प्रतिक्रिया देनी होगी. इस मामले पर कुछ कहना आपकी जिम्मेदारी है.

जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण : अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर

अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने भाजपा सदस्यों को यह समझाने की कोशिश की कि प्रश्नकाल को जारी रहने दिया जाए और सदन के नेता के उपस्थित होने पर इस मुद्दे को उठाया जाए. अध्यक्ष ने कहा कि कल (मंगलवार को) जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था. मुख्यमंत्री को आने दीजिए और अगर वह चाहें तो बयान दे सकते हैं. मैं उनकी ओर से बयान नहीं दे सकता. स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने भी विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के खिलाफ असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का भाजपा सदस्यों पर आरोप लगाया.

Previous article चैट लीक मामले में दिल्ली के पत्रकार गिरफ्तार, बंगाल पुलिस पर अमित मालवीय ने लगाया गंभीर आरोप
Next article दुल्हन बनीं चंद्रिका दीक्षित का सच आया सामने, दूसरी शादी का मैटर हो गया क्लियर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel