[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Donald Trump: दूसरे कार्यकाल में भारत को कितना तवज्जो दे रहे हैं ट्रंप, इस फोटो ने साफ कर दी तस्वीर

Donald Trump: दूसरे कार्यकाल में भारत को कितना तवज्जो दे रहे हैं ट्रंप, इस फोटो ने साफ कर दी तस्वीर

0
Donald Trump: दूसरे कार्यकाल में भारत को कितना तवज्जो दे रहे हैं ट्रंप, इस फोटो ने साफ कर दी तस्वीर
Donald Trump: शपथ ग्रहण में पहली पंक्ति में बैठे एस जयशंकर

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. इस तस्वीर को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. इसमें साफ दिखाई पड़ रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में जयशंकर पहले रो में बैठे थे. यह तस्वीर भारत के बढ़ते कद को दर्शा रही है. तस्वीर बयां कर रही है कि भारत का वैश्विक स्तर पर  कद कितना ऊंचा हो गया है. इस तस्वीर को देखने के बाद कई दुश्मन देशों को जलन होना स्वाभाविक है.    

जयशंकर 1
पहले रो में बैठे हैं एस जयशंकर

पहली पंक्ति में जयशंकर को बैठाया गया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है. अपने पोस्ट में जयशंकर ने लिखा की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान है. तस्वीर में दिखाई पड़ रहा है कि एस जयशंकर को पहली पंक्ति में बैठाया गया है. इसका मतलब साफ है कि ट्रंप अपने दूसरे शासन काल में भारत को खास तवज्जो देने वाले हैं. इसकी बानगी तस्वीरों में ही साफ हो जा रही है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया. इस दौरान एस जयशंकर ने ट्रंप सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात की. जयशंकर ने क्वाड देशों की मुलाकात में भी हिस्सा लिया. डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के रिश्ते काफी बेहतर रहे हैं. जानकारों की राय है कि दूसरी पारी में भी ट्रंप के साथ पीएम मोदी के रिश्ते बेहतर रहेंगे. आतंकवाद जैसे मुद्दों को लेकर ट्रंक का रुख काफी कड़ा है. भारत भी इससे पीड़ित है. ऐसे में भारत और अमेरिका को आतंकवाद जैसे मुद्दों पर एक प्लेटफार्म में काम कर सकते हैं. 

Previous article Swapna Shastra: सपने में देखी ये चीजें पत्नी से भूलकर भी न करें शेयर, फायदे की जगह होगा नुकसान
Next article मोतिहारी में बनेगा स्टेडियम, CM नीतीश ने दिया आदेश, जमीन की जांच के लिए पहुंचे DM
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel