[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जबलपुर में दो पक्षों में पथराव, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- मस्जिद की छत से पत्थर फेंके गए

जबलपुर में दो पक्षों में पथराव, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- मस्जिद की छत से पत्थर फेंके गए

0
जबलपुर में दो पक्षों में पथराव, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- मस्जिद की छत से पत्थर फेंके गए
एसपी संपत उपाध्याय (Photo: ANI)

Jabalpur Violence : मध्य प्रदेश के जबलपुर में हिंसा भड़क गई. दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ. आजाद चौक पर पथराव की घटना सामने आई. एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया. घटना के संबंध में अब तक 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच जारी है और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

आजाद चौक में पथराव की घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सिहोरा क्षेत्र में रात के समय दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जिसमें दोनों ओर से पत्थर फेंके गए. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

मस्जिद की छत से पत्थर फेंके गए : मंत्री विश्वास सारंग

जबलपुर में दो ग्रुप्स के बीच झड़प की घटना पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश शांति वाला राज्य है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मस्जिद की छत से पत्थर फेंके जा रहे हैं. जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. पुलिस से मामले में एक्शन लेने को कहा गया है. यह भी जांच की जाएगी कि मस्जिद की छत पर पत्थर क्यों रखे गए थे. इसके पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Previous article बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ’रोमियो’ की रफ्तार कायम, 7वें दिन भी करोड़ों की कमाई
Next article बिहार में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? सीजनल फ्लू को लेकर लोगों को किया गया सतर्क
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel