[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली महिला, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोग

जबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली महिला, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोग

0
जबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली महिला, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोग
जबलपुर नाव हादसा (Photo: PTI)

Jabalpur Boat Tragedy : मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए नाव हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. इस हादसे की सबसे भावुक तस्वीर तब सामने आई, जब शुक्रवार (1 मई) को रेस्क्यू टीम को एक मां और उसके 4 साल के बेटे के शव मिले. दोनों आखिरी पल तक एक-दूसरे से लिपटे हुए थे. महिला और उसके बच्चे के शव पानी से बाहर निकाले गए. दोनों के शरीर पर लाइफ जैकेट बंधी हुई थी.

मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जब उन्होंने दोनों के शव देखे. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे राज्य के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी यह दृश्य देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.

एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की वजह से पलट गई

गुरुवार (30 अप्रैल) को बरगी डैम जलाशय में 29 लोगों को लेकर जा रही एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की वजह से पलट गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है. मौके पर SDRF की टीम के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं. ये मिलकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6 बजे तेज हवाएं चलीं, जिससे जलाशय का पानी उफान पर आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों ने खतरा देखकर शोर मचाया और नाव को किनारे लौटाने की मांग की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. नाव आगे बढ़ती रही, फिर अचानक पलट गई.

स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को बचाया

कुछ स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से कई यात्रियों को बचा लिया. खासकर वे लोग जो लाइफ जैकेट पहने हुए थे. लेकिन कई अन्य लोग पानी में डूब गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Previous article Bihar Politics: वाल्मीकिनगर से शुरू होगा निशांत कुमार का सियासी सफर, बड़ी तैयारी शुरू
Next article 04 से 06 मई तक मनाया जाएगा भागलपुर जिला स्थापना दिवस, कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel