[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ISRO SpaDex Docking: मिशन की सफलता से भारत की स्पेस में लंबी छलांग, जानें क्या होगा इसरो का अगला कदम

ISRO SpaDex Docking: मिशन की सफलता से भारत की स्पेस में लंबी छलांग, जानें क्या होगा इसरो का अगला कदम

0
ISRO SpaDex Docking: मिशन की सफलता से भारत की स्पेस में लंबी छलांग, जानें क्या होगा इसरो का अगला कदम
ISRO SpaDex Docking

ISRO SpaDex Docking: गुरुवार को इसरो ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. इसरो ने बताया कि 16 जनवरी की सुबह SpaDeX डॉकिंग मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस मिशन के तहत इसरो ने अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक डॉकिंग करा ली है. इस प्रयोग के तहत इसरो ने अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट को इस प्रकार जोड़ा कि अब वो एक सिस्टम की तरह काम कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात की दुनिया में भारत से पहले ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ तीन देश हैं. उपग्रहों की सफल डॉकिंग इससे पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन कर पाएं हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है.

पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि उपग्रहों की अंतरिक्ष में डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई. यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. वहीं, इसरो ने कहा कि डॉकिंग’ के बाद एक वस्तु के रूप में दो उपग्रहों पर नियंत्रण स्थापित करने की प्रक्रिया भी सफल रही. आने वाले दिनों में अनडॉकिंग और पावर ट्रांसफर का परीक्षण किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी बधाई

इसरो की सफल SpaDeX डॉकिंग पर केंद्रीय राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब हम दुनिया के 3 से 4 देशों में से हैं जो इस विशिष्ट लीग में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस मिशन की लागत 400 करोड़ रुपये से भी कम रही, जो विदेशों में ऐसे मिशनों की लागत की तुलना में कुछ भी नहीं है. इसके बाद हमारे मिशन अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य के मिशनों के लिए हमें एक चैनल की जरूरत होगी जिसमें एक अंतरिक्ष यात्री हो एक अंतरिक्ष स्टेशन के अंदर और बाहर चल सकता है, और पेलोड या नमूनों के लिए परिवहन के साधन के रूप में भी कार्य कर सकता है, इस सब के लिए, यह डॉकिंग सिस्टम बहुत महत्वपूर्ण है.

30 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था मिशन

इसरो ने 30 दिसंबर, 2024 को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) मिशन को सफलतापूर्वक शुरू किया था. दो छोटे उपग्रहों, एसडीएक्स 01 (चेजर) और एसडीएक्स 02 (टारगेट) को 24 पेलोड के साथ ले जाने वाले पीएसएलवी सी 60 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद लगभग 220 किलोग्राम वजन वाले दो छोटे अंतरिक्ष यान को लक्षित तरीके से 475 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में प्रक्षेपित किया गया था.

Also Read: Cabinet Decision: श्रीहरिकोटा में 3985 करोड़ की लागत से बनेगा तीसरा सैटेलाइट लॉन्च पैड, अंतरिक्ष कार्यक्रमों को मिलेगी नयी रफ्तार

Previous article बाइक का संतुलन बिगड़ने से किशोर जख्मी
Next article गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के लिए समय तय
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel