[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Nisar Mission: नासा-इसरो का निसार मिशन आज होगा लॉन्च, धरती पर हर बदलाव पर रखेगा पैनी नजर

Nisar Mission: नासा-इसरो का निसार मिशन आज होगा लॉन्च, धरती पर हर बदलाव पर रखेगा पैनी नजर

0
Nisar Mission: नासा-इसरो का निसार मिशन आज होगा लॉन्च, धरती पर हर बदलाव पर रखेगा पैनी नजर
nisar mission

Nisar Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और नासा का संयुक्त मिशन निसार आज (30 जुलाई) लॉन्च होने जा रहा है. श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम के 5 बजकर 30 मिनट पर इस मिशन को लॉन्च किया जाएगा. इस मिशन के लिए इसरो के GSLV-F16 रॉकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस रॉकेट की मदद से उपग्रह को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में भेजा जाएगा.

मिशन के तहत एकत्रित डेटा निशुल्क और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाया जाएगा

आपको बता दें कि यह पहली बार होगा जब NASA और ISRO संयुक्त रूप से एक ऐसा उपग्रह अंतरिक्ष में भेज रहे हैं जो पूरी धरती पर नजर बनाए रखेगा. अमेरिका के चैपमैन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रमेश सिंह और बीएचयू के भूभौतिकी विभाग के डॉ. अश्वनी राजू इस मिशन के सदस्यों की सूची में शामिल हैं. राजू ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मिशन के तहत एकत्रित डेटा सभी के लिए निशुल्क और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाया जाएगा.

सूर्य-समकालिक ऑर्बिट क्या है?

सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट एक ऐसी कक्षा होती है जिसमें उपग्रह जब भी पृथ्वी के किसी खास इलाके से गुजरता है, तो हर बार वहां सूरज की रोशनी की दिशा और स्थिति लगभग एक जैसी रहती है. इस कक्षा से सैटेलाइट को लगातार समान रोशनी में एक जैसे फोटो और डेटा लेने में मदद मिलती है.

इस मिशन के लिए नासा ने एल-बैंड तकनीक और इसरो ने एस-बैंड तकनीक का संयुक्त इस्तेमाल किया जा रहा है. ये दोनों मिलकर निसार सैटेलाइट को बेहद ताकतवर बनाते हैं, जिससे यह बड़ी मात्रा में सटीक डेटा इकट्ठा कर सकेगा. इसरो द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक यह उपग्रह 12 दिनों तक पूरे पृथ्वी को स्कैन करेगा. यह दिन-रात, प्रत्येक मौसम में उच्च रिज़ॉल्यूशन वाला डेटा देने की क्षमता रखता है. यह उपग्रह इतना ताकतवर है कि इसकी मदद से पृथ्वी की सतह पर होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि की पहचान करना संभव है. GSLV-F16 रॉकेट इस उपग्रह को 743 किलोमीटर ऊंचे सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित करेगा. इसका झुकाव 98.40 डिग्री होगा. धरती की निगरानी रखने वाला यह पहला उपग्रह है.

यह भी पढ़े: Russia Earthquake Video: भूकंप के झटके से हिलने लगीं इमारतें, डरावने वीडियो वायरल | Russia Earthquake Video Buildings shaking Watch

Previous article HSSC CET Answer Key 2025 OUT: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET 2025 की आंसर की जारी की, एक क्लिक में यहां देखें
Next article Murmura Poha: दिन की शुरुआत हो स्वाद के साथ, कम टाइम में बनाएं मुरमुरा पोहा
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel