ईरान पर इजराइल-अमेरिका हमले के बाद भारत ने जताई चिंता, संयम की अपील

Israel US Iran Attack: मिडिल इस्ट में जारी युद्ध को लेकर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है. ईरान पर इजराइल और अमेरिकी हमले के बाद महायुद्ध जैसे हालात पर भारत ने संयम बरतने की अपील की है.

By ArbindKumar Mishra | February 28, 2026 10:09 PM

Israel US Iran Attack: भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा- ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित है. हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं. तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति को आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए

भारत ने कहा- सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. भारत अपने नागरिकों के संपर्क में है. भारत सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. जिसमें कहा गया- क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इजराइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

इजराइल में 40 हजार से अधिक भारतीय नागरिक

वर्तमान में 40 हजार से अधिक भारतीय नागरिक इजराइल में रहते और काम करते हैं. दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि इजराइल में रहने वाले भारतीय नागरिक, जिन्होंने अभी तक दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपना पंजीकरण करा लें. पंजीकरण से दूतावास को आपसे तुरंत संपर्क करने और मौजूदा स्थिति के दौरान आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी.

भारतीय नागरिकों से गैर जरूरी यात्राओं से बचने की दी गई सलाह

परामर्श में कहा गया, सभी भारतीय नागरिक निर्धारित शेल्टर होम के नजदीक रहें. अपने निवास या कार्यस्थल के आसपास मौजूद सुरक्षित स्थानों के बारे में जानकारी रखें. भारत ने एडवाइजरी में कहा- भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक इजराइल के भीतर गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है. नागरिकों से स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर नियमित रूप से नजर रखने को कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: मिडिल इस्ट में महायुद्ध से भारत में हलचल तेज, कई उड़ानें रद्द

ईरान के गर्ल्स स्कूल पर इजराइल-अमेरिका ने किया एयर स्ट्राइक, 40 लोगों की मौत

ईरान ने मिडिल ईस्ट में मचाया गदर, कुवैत और कतर सहित कई देशों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला, UAE ने एयरस्पेस किया बंद

US-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर, प्रेसिडेंट और न्यूक्लियर साइट बने निशाना

अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा…

अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन