खामेनेई की मौत पर उबल रहा कश्मीर, 7 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद

Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर उबल रहा है. विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को भी लोगों ने खामेनेई की मौत के विरूद्ध में प्रदर्शन किया. हालात को देखते हुए स्कूल-कॉलेज को 7 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है.

By ArbindKumar Mishra | March 3, 2026 9:39 PM

Israel Iran War: इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई और उसके पूरे परिवार की मौत हो गई. खामेनेई की मौत के विरोध में पूरे भारत में प्रदर्शन हो रहा है. सबसे अधिक असर जम्मू-कश्मीर में देखा जा रहा है. प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मंगलवार को कहा, कश्मीर संभाग के सभी विद्यालय और महाविद्यालय सात मार्च, 2026 तक बंद रहेंगे. लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने एक मार्च को घाटी में शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था.

कश्मीर में लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन

शीर्ष शिया धर्मगुरु की हत्या के विरोध में कश्मीर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहे. श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए. ये प्रदर्शन मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में हुए हैं जहां शिया आबादी अधिक है.

कश्मीर के उपराज्यपाल ने अधिकारियों को सतर्क रहने और शांति बनाए रखने का दिया निर्देश

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस-प्रशासन को उच्च चौकसी बरतने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने इसके लिए जरूरी कदम उठाने का भी निर्देश दिया. सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैंने कश्मीर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की, ताकि कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जा सके. अधिकारियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में आग: पीएम मोदी सक्रिय; पिछले 48 घंटों में UAE, इजराइल, सऊदी समेत 8 नेताओं से बातचीत

ईरान और इजराइल-अमेरिका जंग के बीच भारत बढ़ा रहा हवाई ताकत, रूस से खरीदेगा एएलएच, मिसाइल और S-400

महंगे होंगे बासमती चावल, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल ! आपकी जेब पर होने वाला है ‘मिसाइल अटैक’

कोई इधर से गुजरा तो आग लगा देंगे, ईरान ने बंद की वर्ल्ड ट्रेड की ‘महाधमनी’, अब क्या होगा?