[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘तेहरान के अहम ठिकानों पर करेंगे हमला’, सद्दाम जैसा होगा खामेनेई का हाल! इजराइल की बड़ी धमकी

‘तेहरान के अहम ठिकानों पर करेंगे हमला’, सद्दाम जैसा होगा खामेनेई का हाल! इजराइल की बड़ी धमकी

0
‘तेहरान के अहम ठिकानों पर करेंगे हमला’, सद्दाम जैसा होगा खामेनेई का हाल! इजराइल की बड़ी धमकी

Israel Attack: ईरान ने मंगलवार को बड़ी धमकी दी है. इजराइल ने कहा है कि ईरान के सुप्रीम कमांडर खामेनेई का हाल सद्दाम हुसैन जैसा हो सकता है. मंगलवार को इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने अपने हमले जारी रखे तो उनका भी वही हश्र हो सकता है जो ईराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन का हुआ था. इजराइल की राजधानी तेल अवीव में एक उच्च स्तरीय सैन्य बैठक में ईरानी तानाशाह को युद्ध अपराध करने और इजरायली नागरिकों पर मिसाइल दागने के खिलाफ सीधी चेतावनी दी है.

पांच दिनों से जारी है ईरान और इजराइल की जंग

ईरान और इजराइल के बीच बीते पांच दिनों से युद्ध जारी है. दोनों देश 1000 किलोमीटर दूर से एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे हैं. मंगलवार को इजराइल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं. युद्ध के इन हालात के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के लोगों को शहर खाली करने की चेतावनी दी है. ट्रंप ने कनाडा में जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन रवाना होने से पहले सोमवार रात को एक संदेश में लिखा “ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता.” उन्होंने अपने संदेश में कहा‘‘ सभी को तेहरान तत्काल खाली कर देना चाहिए.’’ इजराइल ने कहा है कि ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों, परमाणु वैज्ञानिकों, यूरेनियम संवर्धन स्थलों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर उसका व्यापक हमला ईरान को परमाणु हथियार बनाने के और करीब आने से रोकने के लिए जरूरी है. शुक्रवार से अब तक हुए हमलों में कम से कम 224 लोग मारे गए हैं.

ईरान कर रहा है जोरदार पलटवार

इजराइल के हमले के जवाब में ईरान भी जोरदार तरीके से पलटवार कर रहा है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर 370 से ज्यादा मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोनों से हमला किया है. ईरान के हमलों में अब तक इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं और 500 से ज्यादा घायल हुए हैं. इजराइली सेना ने कहा कि मंगलवार को भी ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई हैं. इस बीच ईरान की राजधानी में दुकानें बंद हैं और गैस के लिए कतारें लगी हैं. तेहरान का पुराना इलाका मंगलवार सुबह से ही खाली होने लगा और कई दुकानें बंद रहीं. शहर का पुराना ग्रैंड बाजार भी बंद रहा. ऐसा पहले सिर्फ़ सरकार विरोधी प्रदर्शनों या कोरोना वायरस महामारी के चरम पर ही हुआ था.

जी-7 छोड़ अमेरिका लौटे ट्रंप

ईरान और इजराइल में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ अमेरिका लौट गए हैं. ट्रंप ने तेहरान के 95 लाख निवासियों से अपनी जान बचाने के लिए वहां से चले जाने का आग्रह किया है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान के साथ परमाणु समझौता संभव होने की बात भी कही है. पांच दिनों से जारी मिसाइल हमलों से इजराइल ने ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया है और उसे लगता है कि अब वह तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को स्थायी झटका दे सकता है.
उन्होंने ईरानी नेताओं पर अपने परमाणु कार्यक्रम पर किसी समझौते पर पहुंचने के लिए अनिच्छुक होने का आरोप लगाया और सुझाव दिया कि अब उनकी उनसे बातचीत करने में दिलचस्पी घट गई है.

Also Read: ईरान-इजराइल में छिड़ सकती है बड़ी लड़ाई, मौलाना सैफ अब्बास ने की अपील, भारतीयों को सुरक्षित निकाले सरकार

Previous article Defence: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूर्व सेना प्रमुखों के साथ भारतीय सेना का चिंतन बैठक
Next article मधुबन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel