[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पंजाब में ISI समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

पंजाब में ISI समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

0
पंजाब में ISI समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ दो गिरफ्तार
बरामद हथियार की तस्वीर (Photo: X)

पंजाब पुलिस ने गुरुवार (9 अप्रैल) को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने बताया कि यह मॉड्यूल बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है. इसके पीछे ISI का हाथ होने का शक है. कुछ कड़ियां ISIS जैसे नेटवर्क से भी जुड़ी बताई जा रही हैं. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह ऑपरेशन अमृतसर ग्रामीण पुलिस, गुरदासपुर पुलिस और अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मिलकर चलाया. इसमें केंद्रीय एजेंसियों का भी पूरा सहयोग रहा, जिससे कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. मॉड्यूल को विदेश में बैठा एक हैंडलर चला रहा था, जिससे यह चिंता बढ़ गई है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी बताया. उन्होंने कहा कि मॉड्यूल के भंडाफोड़ होने से खतरे की गंभीरता का पता चलता है.

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पंजाब पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से पांच हथगोले, दो डेटोनेटर और IED बनाने का सामान बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, जो सामान बरामद हुआ है उससे साफ इशारा मिलता है कि राज्य में शांति बिगाड़ने के लिए बड़े हमले की तैयारी की जा रही थी.

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज

इस मामले में गुरदासपुर के कलानौर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. इसमें विदेश में बैठे हैंडलर्स की पहचान के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर मदद करने वालों को भी तलाशा जा रहा है. अधिकारियों को शक है कि इस मॉड्यूल के तार दूसरे आतंकी संगठनों से भी जुड़े हो सकते हैं, इसलिए वे इन कनेक्शनों की भी जांच कर रहे हैं ताकि पूरे मामले की गंभीरता समझी जा सके.

यह बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन उस घटना के कुछ ही दिनों बाद हुआ है, जब चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली थी.

Previous article KKR vs LSG: केकेआर ने लखनऊ को दिया 182 रनों का टार्गेट, पॉवेल-ग्रील ने खेली ताबड़तोड़ पारी
Next article सरहुल प्रकृति की पूजा का पर्व, इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य : राधा तिर्की
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel