[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ईरान की दो टूक, कहा- सैन्य क्षमता पर कोई समझौता नहीं, सुप्रीम लीडर ने दी अमेरिका को चेतावनी

ईरान की दो टूक, कहा- सैन्य क्षमता पर कोई समझौता नहीं, सुप्रीम लीडर ने दी अमेरिका को चेतावनी

0
ईरान की दो टूक, कहा- सैन्य क्षमता पर कोई समझौता नहीं, सुप्रीम लीडर ने दी अमेरिका को चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

Iran US Ceasefire: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि देश अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को किसी भी हाल में सुरक्षित रखेगा. उन्होंने कहा कि यह ईरान की राष्ट्रीय संपत्ति हैं. मोजतबा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका युद्ध विराम को स्थायी बनाने के लिए ईरान के साथ समझौते की कोशिश कर रहा है.

मोजतबा खामेनेई ने अपने बयान में यह भी कहा- देश के अंदर और बाहर रहने वाले नौ करोड़ गौरवान्वित और सम्मानित ईरानी, ​​ईरान की पहचान पर आधारित सभी आध्यात्मिक, मानवीय, वैज्ञानिक, औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं को- नैनो तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी से लेकर परमाणु और मिसाइल क्षमताओं तक- राष्ट्रीय संपत्ति मानते हैं.

फारस की खाड़ी में अमेरिका की कोई जगह नहीं- मोजतबा

मोजतबा खामेनेई ने सख्त लहजे में कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिका का कोई स्थान नहीं है. सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए लिखित बयान में खामेनेई ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा- फारस की खाड़ी में अमेरिकियों की जगह केवल इसके पानी की तह में है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के इतिहास में नया अध्याय लिखा जा रहा है.

जारी है अमेरिका की नाकाबंदी

फारस की खाड़ी पर अमेरिका की नाकाबंदी जारी है. अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी के कारण ईरान के तेल उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उसके तेल टैंकर समुद्र में नहीं जा पा रहे हैं. वहीं, ईरान की ओर से होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के कारण जून आपूर्ति के लिए बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (कच्चा तेल) की कीमत गुरुवार को 126 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डाल रही है. यह अमेरिका के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छिड़ा है विवाद

ईरान और अमेरिका के बीच तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव काफी बढ़ा हुआ है. अमेरिका का कहना है कि वह ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना चाहता है, जबकि ईरान दावा करता है कि उसका कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है, हालांकि उसने यूरेनियम संवर्धन का स्तर काफी बढ़ा दिया है. ईरान ने करीब 60 प्रतिशत तक हथियार-स्तरीय यूरेनियम का संवर्धन कर लिया है.

Also Read: क्या रूस ले लेगा ईरान का यूरेनियम? पुतिन ने ट्रंप को फोन कर दिया बड़ा ऑफर

Previous article मई के तीसरे हफ्ते में अचानक बजेंगे सायरन, पटना समेत इन जिलों में होगा ब्लैकआउट, डीएम-एसपी अलर्ट
Next article महा भंडारा का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel