[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National International Yoga Day 2026: उम्र सिर्फ एक नंबर है! PM मोदी बोले- 40 में 20 से ज्यादा लचीले बनें

International Yoga Day 2026: उम्र सिर्फ एक नंबर है! PM मोदी बोले- 40 में 20 से ज्यादा लचीले बनें

0
International Yoga Day 2026: उम्र सिर्फ एक नंबर है! PM मोदी बोले- 40 में 20 से ज्यादा लचीले बनें
पीएम मोदी (Photo : PTI)

International Yoga Day 2026 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया. इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई है. इसका उद्देश्य योग के जरिए शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है, ताकि लोगों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो सके. प्रधानमंत्री ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील भी की.

पीएम मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू को समृद्ध बनाता है. उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है. कोलकाता में आयोजित इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हुई.

उम्र को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ती उम्र को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत का प्रतीक बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों का लक्ष्य होना चाहिए कि 40 साल की उम्र में वे 20 साल की तुलना में ज्यादा लचीले, 50 साल की उम्र में 30 साल की तुलना में ज्यादा ऊर्जावान और 70 साल की उम्र में 40 साल की तुलना में बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम हों. योग इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है.

21 जून दुनिया के कुछ हिस्सों में वर्ष का सबसे लंबा दिन : पीएम मोदी

कोलकाता से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 जून दुनिया के कुछ हिस्सों में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वजह से यह दिन अब दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का भी प्रतीक बन गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि योग ने दुनिया भर के लोगों को एक साझा उद्देश्य और स्वस्थ जीवनशैली के सूत्र में बांधने का काम किया है.

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : थोड़ी देर में रेड रोड पर 35000 लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, पीएम मोदी करेंगे अगुवाई

Previous article Nothing की नई ‘b’ सीरीज का टीजर जारी, क्या भारत में लॉन्च होने वाला है बिल्कुल नया स्मार्टफोन?
Next article Gopalganj news : जानें आज का मंदिर दर्शन और बाजार भाव
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel