Video: 14,000 फीट की ऊंचाई पर योग, लद्दाख से सामने आया वीडियो

Video : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लद्दाख से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो लेह स्थित पैंगोंग त्सो झील के किनारे का है. देखें इसमें आखिर क्या है खास.

By Amitabh Kumar | June 21, 2026 8:41 AM

Video : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लद्दाख के लेह स्थित पैंगोंग त्सो झील के किनारे करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर 47वीं बटालियन के आईटीबीपी जवानों ने योगाभ्यास किया. हिमवीरों ने कठिन परिस्थितियों के बीच योग कर फिटनेस, मानसिक मजबूती, आत्मबल और अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. इस दौरान जवानों ने योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का संदेश भी दिया. इसका वीडियो ITBP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. आप भी देखें ये वीडियो.

भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की मंजूरी दिए जाने के बाद वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत हुई थी. तब से हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रति जागरूक करना है.

यह भी पढ़ें : International Yoga Day 2026: उम्र सिर्फ एक नंबर है! PM मोदी बोले- 40 में 20 से ज्यादा लचीले बनें