[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar INS Mormugao: नौसेना के इस ‘विध्वंसक’ को देख उड़ जाएंगे चीन और पाकिस्तान के होश, जानिए खासियत

INS Mormugao: नौसेना के इस ‘विध्वंसक’ को देख उड़ जाएंगे चीन और पाकिस्तान के होश, जानिए खासियत

0
INS Mormugao: नौसेना के इस ‘विध्वंसक’ को देख उड़ जाएंगे चीन और पाकिस्तान के होश, जानिए खासियत

चीन पाकिस्तान समेत भारत के तमाम दुश्मनों के पस्त हो जाएंगे हौसले.. थल, जल और वायु कहीं की भी लड़ाई में भारत दुश्मनों के दांत खट्टे कर देगा. जी हां, क्योंकि देश की बढ़ती ताकत में अब और इजाफा हो गया है. दरअसल, भारतीय नौसेना के स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ ने समुद्र में तैरने वाले सुपरसोनिक लक्ष्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल दिसंबर में ही यह मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ को भारतीय नौसेना को समर्पित किया था.

सबसे घातक स्वदेशी युद्धपोत: आईएनएस मोरमुगाओ भारत में बने शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक है. 7400 टन वजनी मोरमुगाओ युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है. इसकी लंबाई 163 मीटर है और चौड़ाई 17 मीटर. इसमें लैस ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी घातक मिसाइल किसी भी सेना को नेस्तनाबूद कर सकती है. इसका रडार सिस्टम भी काफी उन्नत है, जो लंबी दूरी के टारगेट का भी सही लोकेशन ट्रेस कर लेता है.

चीन के मंसूबे में फेर देगा पानी: गौरतलब है कि समुद्र में बढ़ती चीनी दखलअंदाजी के बीच भारत भी अपनी सामरिक ताकत बढ़ा रहा है. ऐसे में मोरमुगाओ हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन की मौजूदगी को न सिर्फ कड़ी टक्कर देगा बल्कि जरूरत पड़ने पर ड्रैगन के खतरनाक मंसूबों को भी जल समाधि दे देगा.

Also Read: बाइक के बाद अब ट्रक की सवारी करते दिखे राहुल गांधी, ड्राइवरों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं, देखें वीडियो
खासियत

  • आईएनएस मोरमुगाओ इस्राइल का रडार एमएफ-स्टार सिस्टम से लैस है. जो लंबी दूरी के लक्ष्यों का भी बड़ी आसानी से पता लगा सकता है. इसके अलावा यह दुश्मनों के रडार को चकमा देने में भी पूरी तरह से सक्षम है. यह 300 किमी दूर के टारगेट को बड़ी आसानी से भेद सकता है.

  • इस युद्धपोत में अत्याधुनिक सेंसर लगे हैं जो दुश्मन के हमले की सटीक जानकारी देता है. कई लोग तो इसे दुनिया का सबसे खतरनाक मिसाइल करियर मानते हैं.

  • स्वदेशी आईएनएस मोरमुगाओ में स्वदेश में ही बनी बराक और ब्रह्मोस मिसाइल लगाया गया है. जो काफी उन्नत और लक्ष्य को भेदने में काफी सटीक हैं. मोरमुगाओ को भारत में बने सबसे घातक युद्धपोतों में गिना जा सकता है.

  • आईएनएस मोरमुगाओ 163 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा है. पानी में उतरने पर इसकी डिस्प्लेसमेंट क्षमता 7400 टन है.

  • मोरमुगाओ युद्धपोत में जमीन से हवा, जमीन से जमीन में मार करने वाली मिसाइल लगी है.

  • समुद्र के भीतर दुश्मन की पनडुब्बियों को भी यह बड़ी आसानी से ढेर कर सकता है. यह स्वदेशी टॉरपीडो ट्यूब लॉन्चर और रॉकेट लॉन्चर से भी लैस है.

Previous article OLA सीईओ ने दिखाई S1 Air की झलक, इस दिन शुरू होगी डिलीवरी, पाएं कीमत और रेंज की जानकारी
Next article RBSE 12th Arts,10th Result 2023 LIVE: राजस्थान 10वीं और 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कब? जानें लेटेस्ट अपडेट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel