[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Infiltration in Jammu and Kashmir : चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

Infiltration in Jammu and Kashmir : चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

0
Infiltration in Jammu and Kashmir : चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
Infiltration in Jammu and Kashmir

Infiltration in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां राजौरी के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली संभावित घुसपैठ की सूचना के आधार पर 8 सितंबर की रात को नौशेरा के लाम इलाके में भारतीय सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया. इसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है.

जम्मू-कश्मीर में कब है चुनाव?

चुनाव से पहले घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करना बड़ी सफलता माना जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में वोटिंग होगी. वहीं चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Read Also : BJP Candidate List: बीजेपी की छठी लिस्ट में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम, जम्मू-कश्मीर में है खास प्लान

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. 30 अगस्त को भी भारतीय सेना चुनाव से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर चुकी है. इस दौरान, सुरक्षाबलों ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था.

https://www.youtube.com/watch?v=_wTdKFyi1Io
Previous article Artificial Intelligence: एआइ को लेकर ठोस योजना की जरूरत
Next article अंतरिक्ष की दुनिया को समझने इसरो जाएंगे बिहार के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, जानें किन छात्रों को मिलेगा मौका?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel