[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Indore: ऑनलाइन गेम बना जान का दुश्मन, फ्रि फायर में 2800 रुपये हारने पर 7वी के छात्र ने की खुदखुशी

Indore: ऑनलाइन गेम बना जान का दुश्मन, फ्रि फायर में 2800 रुपये हारने पर 7वी के छात्र ने की खुदखुशी

0
Indore: ऑनलाइन गेम बना जान का दुश्मन, फ्रि फायर में 2800 रुपये हारने पर 7वी के छात्र ने की खुदखुशी
ai photo

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 13 साल के छात्र ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर में 2800 रुपये हारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. मृतक छात्र की पहचान आकलन जैन के रूप में हुई है.

पुलिस अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आकलन एमआईजी क्षेत्र के अनुराग नगर का रहने वाला था और 7वीं कक्षा में पढ़ रहा था. उसे ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलना बहुत पसंद था. अपने इसी शौक में उसने अपनी मां का डेबिट कार्ड गेम से लिंक कर दिया था. गेम खेलते समय उसने 2800 रुपये गंवा दिए. उसे डर था कि जब इस बात का पता उसके माता-पिता को लगेगा तो वे उससे बेहद नाराज़ होंगे. इसी डर में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र को सबसे पहले उसकी दादी ने फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद उन्होंने घर में सभी को इसकी सूचना दी. परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि जिस मोबाइल का इस्तेमाल आकलन करता था, उसमें सिम कार्ड नहीं था. वह उसे घर पर लगे वाई-फाई से जोड़कर गेम खेलने के लिए इस्तेमाल करता था. इसके साथ ही उसने अपनी मां के डेबिट कार्ड को भी गेम से लिंक कर रखा था. पैसे कटने के बाद जब इसका मैसेज उसकी मां के मोबाइल पर आया, तो उसे डर था कि 2800 रुपये कटने की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता बहुत गुस्सा करेंगे. इसी डर के कारण उसने आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़े: Nuclear Submarines : बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप! रूस के पास परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने के आदेश

Previous article Success Story: 49 की उम्र में मां ने पास किया NEET, बेटी संग अब करेंगी MBBS की पढ़ाई
Next article Viral Video : तेंदुआ बछड़े पर झपटा, मारने ही वाला था कि गाय दौड़ी उस ओर, देखें फिर क्या हुआ
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel