[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Indigo Flights Cancelled: इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, संकट गहराया

Indigo Flights Cancelled: इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, संकट गहराया

0
Indigo Flights Cancelled: इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, संकट गहराया
इंडिगो में उड़ान समस्या गहराया, फोटो ANI

Indigo Flights Cancelled: दिल्ली में इंडिगो की 150, मुंबई में 85, हैदराबाद में 70 और बेंगलुरु में 50 उड़ानें रद्द की गईं. अन्य हवाई अड्डों पर भी उड़ानें रद्द होने और देरी से संचालित होने की खबर है. परिचालन संकट के बीच इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को सूचित किया कि वह 8 दिसंबर से उड़ानों की संख्या कम करेगी और 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह से स्थिर संचालन बहाल हो जाएगा.

डीजीसीए ने विमानन कंपनी के साथ की समीक्षा बैठक

इंडिगो की उड़ानों में पिछले कुछ दिनों में आए व्यवधान के बाद नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनी के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की. डीजीसीए ने बताया कि उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) मानदंडों के दूसरे चरण के कार्यान्वयन में गलत निर्णय और योजनागत अंतराल के कारण उड़ानों में व्यवधान हुआ क्योंकि चालक दल की जरूरतें अपेक्षा से अधिक हो गईं.

डीजीसीए ने इंडिगो से एक विस्तृत खाका पेश करने को कहा

डीजीसीए ने इंडिगो से एक विस्तृत खाका पेश करने को कहा है जिसमें विमान में चालक दल की भर्ती के लिए अनुमानित योजना के साथ चालक दल के प्रशिक्षण, रोस्टर पुनर्गठन, सुरक्षा-जोखिम आकलन और शमन उपायों की योजना शामिल हो. इंडिगो को उड़ान परिचालन को सामान्य करने के लिए एफडीटीएल में आवश्यक छूट संबंधी जानकारी डीजीसीए के समक्ष समीक्षा के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

कुछ दिनों में और उड़ानें रद्द होने की आशंका, 10 फरवरी तक सामान्य स्थिति होगी बहाल

इंडिगो ने नियामक को सूचित किया कि सुधारात्मक कार्रवाई जारी है और 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह स्थिर उड़ान संचालन बहाल हो जाएगा जबकि अगले कुछ दिनों में और उड़ानें रद्द होने की आशंका है. विमान कंपनी व्यवधानों को दूर करने के लिए आठ दिसंबर से उड़ानों का संचालन कम कर देगी.

ये भी पढ़ें: Indigo Share Price: उड़ान रद्द होने से IndiGo को कितना नुकसान? मुनाफे, भरोसे और शेयरों पर असर

Previous article Madhubani News : गेहूं बीज के लिए किसान कार्यालय का लगा रहे चक्कर
Next article रेडक्रॉस सोसाइटी ने 30 नेत्र रोगियों के बीच बांटा चश्मा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel