[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar नये साल में इंडिगो ने ग्राहकों को दिया जोर का झटका, अब मनचाही सीटों के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

नये साल में इंडिगो ने ग्राहकों को दिया जोर का झटका, अब मनचाही सीटों के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

0
नये साल में इंडिगो ने ग्राहकों को दिया जोर का झटका, अब मनचाही सीटों के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

IndiGo Big Updates: नये साल के मौके पर अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, और प्लेन में चुनिंदा सीट लेना चाहते हैं तो आपको झटका लगने वाला है. दरअसल एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. इंडिगो ने अपनी सीट-चयन की कीमत बढ़ा दी है. यानी मनचाही सीट लेने के लिए अब आपको ज्यादा शुल्क देना होगा. एयरलाइन ने कुछ चुनिंदा सीटों की कीमत 2000 रुपये तक बढ़ा दिया है. बीते सप्ताह इसके बुकिंग काउंटर पर शुल्क दिखना शुरू हो गया था अब इसे वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है.

दरअसल विमानन कंपनी इंडिगो अपनी कुछ सीटों को एक्सएल के रूप में पेश करती है. इस सीटों में कुछ खास विशेषता होती है जैसे यहीं से नीचे उतरने में आसानी होती है. स्पेस भी ज्यादा होता है. हालांकि इन सीटों के लिए सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एयरलाइन के A320 या A320neo विमान में 180 या 186 सीटों में 18 सीटें ऐसी होती है जो एक्सएल (XL) सीटों के रूप में बेची जाती है. जिनपर 1400 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है.

कीमतों में किया गया बदलाव
इंडिगो विमानन कंपनी में पहले ऐसी सीटों की कीमत 150 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक हुआ करती थीं. लेकिन बीते दिनों कंपनी ने कीमतों में संशोधन किया और अब इनकी कीमत 150 रुपये से 2000 रुपये तक कर दिया. हालांकि कुछ सीटों की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली हैं. एटीआर 72-600 की ओर से संचालित फ्लाइट्स की सीट चयन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इन सीटों के लिए इंडिगो ने घटाया चार्ज
इंडिगो के एयरबस फ्लीट के 2 और 3 पंक्ति के लिए एयरलाइन ने चार्ज घटाकर 450 रुपये से 400 रुपये कर दिया है. वहीं  A320 जो इंडिगो के बेड़े का सबसे बड़ा हिस्सा है, उसमें पंक्ति 11 और 14 से लेकर 20 तक के लिए शुल्क 250 रुपये तक बढ़ गया है. वहीं, गलियारे या खिड़की वाली सीट के लिए चार्ज 400 रुपये हो गया है.  

Also Read: गुजरात: गोधरा का बदला लेने के इरादे से बनाया खतरनाक प्लान, ISIS आतंकी शाहनवाज ने किया बड़ा खुलासा

Previous article शिक्षा विभाग की बैठक में भारी बवाल, टीएमबीयू के कुलपति और कुलसचिव उलझे, रजिस्टार गिरिजेश नंदन हुए सस्पेंड
Next article School Closed: पंजाब में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्‍कूल, जानें अन्य राज्यों में स्कूलों के खुलने का दिन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel