[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Indigo Flight Status : इंडिगो की फ्लाइट हो सकती है लेट, जानें वजह

Indigo Flight Status : इंडिगो की फ्लाइट हो सकती है लेट, जानें वजह

0
Indigo Flight Status : इंडिगो की फ्लाइट हो सकती है लेट, जानें वजह
इंडिगो की फ्लाइट हो सकती है लेट (Photo: PTI)

Indigo Flight Status : इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण उड़ानें बाधित होने की संभावना है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इंडिगो ने लिखा– दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी अचानक कम हो सकती है, जिसका असर उड़ानों के संचालन पर पड़ सकता है. खासतौर पर तड़के और सुबह की उड़ानों में देरी या बदलाव की स्थिति बन सकती है.

मौसम की स्थिति पर नजर रहेगी टीम की: इंडिगो

आगे इंडिगो ने लिखा–हमारी टीम पूरी रात मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखेगी और हर पल के अपडेट के साथ पूरी तरह तैयार रहेगी. हम समझते हैं कि इंतजार करना यात्रियों के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इस मौसमी स्थिति में आपके धैर्य और सहयोग के लिए हम आभारी हैं. एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले यात्री अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए आप https://bit.ly/3ZWAQXd पर विजिट कर सकते हैं. यदि आपकी फ्लाइट प्रभावित होती है, तो आप आसानी से वैकल्पिक फ्लाइट चुन सकते हैं या रिफंड का विकल्प ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें : IndiGo Flights Cancellation : रांची एयरपोर्ट पर खीझ रहे यात्री, बच्चे-महिलाएं भी परेशान

आगे जानकारी दी गई कि हम आपकी यात्रा को सुचारु रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ प्रयासरत रहेंगे. आपके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद.

यह भी पढ़ें : Explained: IndiGo में अचानक पैदा हुए बड़े संकट की वजह फ्लाइट ड्यूटी टाइम के नियम, जानिए बड़ी बातें

शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर 129 उड़ानें रद्द

देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सर्दियों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और उत्तरी राज्यों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. घने कोहरे के कारण शनिवार को उत्तर प्रदेश में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया. दिल्ली भी शीत लहर की चपेट में रहा और सूर्य बादलों से लगभग पूरी तरह ढका हुआ था. एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कम से कम 129 उड़ानें रद्द कर दी गईं. 

Previous article Bihar Ka Mausam: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड, पटना में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, इन 16 जिलों में Cold Day का अलर्ट जारी
Next article Asia Cup U19 Final: भारत-पाक महा मुकाबला, जानें मौसम का हाल से लेकर संभावित XI तक सबकुछ
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel