IndiGo फ्लाइट का इंजन फेल! IGI Airport पर फुल इमरजेंसी के साथ हुई लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट ने Indira Gandhi International Airport पर सेफ लैंडिंग कर ली है. फ्लाइट के इंजन में दिक्कत की खबर आई जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई.

By Amitabh Kumar | March 28, 2026 12:11 PM

शनिवार (28 मार्च) को विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही IndiGo की एक फ्लाइट में इंजन में गड़बड़ी की आशंका जताई गई. इसके बाद Indira Gandhi International Airport (IGI) के रनवे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई, ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके. किसी भी खतरे से बचा जा सके.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (Delhi Fire Service) को सुबह 10:53 बजे कॉल मिला था. विभाग के मुताबिक विमान अब सुरक्षित तरीके से लैंड कर चुका है.

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में रास्ते में इंजन में दिक्कत आई थी. इसके बाद विमान ने एयरपार्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

फ्लाइट में सवार थे 161 यात्री

इंजन में गड़बड़ी की आशंका के बाद रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत रनवे को हाई अलर्ट पर रखा. करीब 11 बजे यह विमान सेफ लैंड कर गया. फ्लाइट में सवार 161 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.