[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद भरी उड़ान

Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद भरी उड़ान

0
Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद भरी उड़ान
इंडिगो फ्लाइट (फाइल फोटो)

Indigo Flight: इंफाल जा रहा इंडिगो का विमान गुरुवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस दिल्ली लौट आया. विमानन कंपनी इंडिगो के विमान ने इंफाल के लिए उड़ान भरी थी. करीब एक घंटा हवा में रहने के बाद अचानक विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आया. विमानन कंपनी ने घटना को लेकर कहा “17 जुलाई 2025 को दिल्ली से इंफाल जा रही उड़ान 6ई 5118 के रवाना होने के तुरंत बाद मामूली तकनीकी खराबी का पता चला. पायलटों ने एहतियाती कदम उठाते हुए विमान को वापस लौटाने का फैसला किया और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया.”

इंडिगो ने जताया खेद

इंडिगो विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से इम्फाल जा रही उड़ान संख्या 6E 5118 में उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटी सी तकनीकी खराबी का पता चला. एहतियात बरतते हुए पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया और उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया.

विमान की जांच की गई

विमानन कंपनी ने बताया कि अनिवार्य प्रक्रियाओं के तहत विमान की जरूरी जांच की गई और उसके तुरंत बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी गई. विमानन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है.

बुधवार को भी इंडिगो के विमान ने की थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले बुधवार को भी इंडिगो के विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी. बुधवार को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इंडिगो के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए विमान 6ई 6271 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया.

Previous article Vastu Tips For Marriage Delay: जल्द होगी शादी,वास्तु शास्त्र के इन अचूक उपायों से दूर करें विवाह बाधाएं
Next article अदमापुर के पंचायत सरकार भवन में सीलन मिलने पर जिलाधिकारी ने जतायी नाराजगी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel