[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Indigo Flight Cancellation: इंडिगो ने 250 से अधिक उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी

Indigo Flight Cancellation: इंडिगो ने 250 से अधिक उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी

0
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो ने 250 से अधिक उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी
इंडिगो ने 127 उड़ान रद्द कीं (Photo: PTI)

Indigo Flight Cancellation: इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान सातवें दिन भी जारी रहा. विमानन कंपनी ने सोमवार को दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों से 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे से कुल 134 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें रवाना होने वाली 75 और पहुंचने वाली 59 उड़ान शामिल हैं. इसी तरह इंडिगो ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से 127 उड़ानें रद्द कीं, जिनमें रवाना होने वाली 62 और पहुंचने वाली 65 उड़ानें शामिल हैं.

उड़ानों में आई गड़बड़ियों पर ‘कारण बताओ नोटिस’

एक अन्य घटना में, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और जवाबदेही मैनेजर इस्द्रो पोर्क्वेरास को उड़ानों में आई गड़बड़ियों पर दिए गए ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब देने के लिए थोड़ा और समय दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को जवाब देने के लिए अतिरिक्त 24 घंटे मिले हैं. अब वे सोमवार शाम 6 बजे तक अपना जवाब जमा कर सकते हैं.

जवाब देने की समय सीमा बढ़ा दी गई

पिछले कई दिनों से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही हैं, जिससे हजारों यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है. इसी वजह से डीजीसीए ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा था. अधिकारी के अनुसार, शनिवार को जारी नोटिस में सीईओ एल्बर्स और पोर्क्वेरास से रविवार शाम तक जवाब देने को कहा गया था. लेकिन दोनों अधिकारियों ने अतिरिक्त समय मांगा, जिसके बाद जवाब देने की समय सीमा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें : Bihar Train News: इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी राहत, दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों में लगाए गये एक्स्ट्रा कोच

लाखों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंस गए

राहुल भाटिया के आंशिक स्वामित्व वाली यह विमानन कंपनी दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द करने को लेकर सरकार और यात्रियों दोनों की तीखी आलोचना झेल रही है. कंपनी ने इसके लिए पायलटों की नयी उड़ान ड्यूटी और नियमों में हुए बदलाव का हवाला दिया. उड़ानें रद्द होने के कारण लाखों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंस गए.

Previous article Indigo Crisis: पटना से इंडिगो की 9, 10 और 11 दिसंबर को ये सभी फ्लाइटें रहेंगी कैंसिल, जानिये कब तक होगा सब कुछ ठीक
Next article Anar ki Chutney Recipe: स्वाद में लाजवाब है अनार की खट्टी-मिठी चटनी, घर पर यूं फटाफट हो जाएगा तैयार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel