टिशू पेपर पर लिखा प्लेन में है बम, लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
Indigo Flight Bomb Threat: बम की खबर मिलने के बाद दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 8 बच्चों सहित 222 यात्री, दो पायलट और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे.
Indigo Flight Bomb Threat: एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सुबह लगभग 8.46 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6650 में बम होने की सूचना मिली. अधिकारियों ने सूचना मिलते ही विमान का रूट डायवर्ट कर दिया. सुबह 9.17 बजे आपात स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतार लिया गया.
टिशू पेपर पर लिखा था प्लेन में है बम
लखनऊ पुलिस के अनुसार हवाई अड्डे पर लैंडिंग के तुरंत बाद विमान को एक अलग स्थान पर खड़ा किया गया. शुरुआती जांच में एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला. जिसमें प्लेन में बम है लिखा था.
#WATCH | Visuals of the IndiGo Delhi to Bagdogra flight, which made an emergency landing in Lucknow after a message was found written on a tissue paper in the toilet of the flight, stating that there was a bomb on board.
— ANI (@ANI) January 18, 2026
(Source: ACP Rajneesh Verma) pic.twitter.com/cvgiNX8yrz
यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया
अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया. यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बम निरोधक दस्ते, सुरक्षा एजेंसियां और हवाई अड्डा अधिकारी विमान की जांच में जुट गए.
