[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar फिलिस्तीन के रामल्ला में भारत के राजदूत मुकुल आर्य की मौत, एंबेसी में मृत अवस्था पाए गए

फिलिस्तीन के रामल्ला में भारत के राजदूत मुकुल आर्य की मौत, एंबेसी में मृत अवस्था पाए गए

0
फिलिस्तीन के रामल्ला में भारत के राजदूत मुकुल आर्य की मौत, एंबेसी में मृत अवस्था पाए गए

नई दिल्ली/यरूशलम : फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य की मौत हो गई है. मीडिया की खबर के अनुसार, फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि रामल्ला स्थिति भारतीय दूतावास में वे मृत अवस्था में पाए गए. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के राजदूत के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिए भारत के राजदूत के निधन की जानकारी दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलिस्तीन के रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य का रविवार को निधन हो गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी. वहीं, फिलिस्तीन के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को आर्य के निधन पर शोक जताया. फिलिस्तीन के विदेश मंत्री डॉ रियाद अल-मलिकी ने आर्य के निधन पर अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के समक्ष शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई.

Also Read: फिलिस्तीन की गाजापट्टी में इजरायली हमले में 9 बच्चों समेत 20 की मौत, पीएम नेतन्याहू ने दी चेतावनी

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं.’ उन्होंने कहा कि वह प्रतिभावान अधिकारी थे. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’ वहीं, फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आर्य के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भारत ले जाने के संबंध में इंतजाम के वास्ते वह विदेश मंत्रालय से संपर्क में है. आर्य के निधन के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

वर्ष 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मुकुल आर्य काबुल और मॉस्को के भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे थे. वह पेरिस में यूनेस्को के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भी सेवाएं दे चुके थे. आर्य ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी कार्य किया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel