[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National क्या दिल्ली-पुणे के बीच सीधी ट्रेन चलेगी? संसद में उठी मांग

क्या दिल्ली-पुणे के बीच सीधी ट्रेन चलेगी? संसद में उठी मांग

0
क्या दिल्ली-पुणे के बीच सीधी ट्रेन चलेगी? संसद में उठी मांग
एक्सप्रेस ट्रेन (File Photo)

Indian Railways : राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा की एक सदस्य ने पुणे और दिल्ली के बीच अब तक कोई सीधी प्रमुख ट्रेन न चलने को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यह सुविधा न होने के कारण छात्रों, पेशेवरों, व्यवसाइयों और सरकारी अधिकारियों समेत लाखों लोगों को परेशानी हो रही है. भाजपा की मेधा विश्राम कुलकर्णी ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया.

कुलकर्णी ने कहा कि पुणे न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश का शिक्षा केंद्र है और इसे ‘‘पूर्व का ऑक्सफोर्ड’’ कहा जाता है. उन्होंने दिल्ली से पुणे के बीच तेज गति वाली ट्रेनों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पुणे आईटी, उद्योग, स्टार्टअप और रक्षा निर्माण का केंद्र है और वहां जल्द ही रक्षा गलियारा भी बनाया जा रहा है, जो कई उद्योगों को आकर्षित करेगा.

पुणे और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें लेती हैं ज्यादा समय

मेधा ने कहा कि वर्तमान में पुणे और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें 20 से 30 घंटे का समय लेती हैं, भीड़ वाली होती हैं और उनमें सुविधाओं की कमी रहती है. उन्होंने कहा कि अन्य महत्वपूर्ण शहरों के बीच राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन दिल्ली–पुणे मार्ग इस सेवा से वंचित है. मेधा ने केंद्र सरकार से पुणे से दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत जैसी ट्रेनों को चलाने की मांग की.

यह भी पढ़ें : Indian Railways : झारखंड से बिहार चलने वाली इस ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर

शून्यकाल में ही भाजपा के हर्ष महाजन, डॉ भीम सिंह, नागेन्द्र राय और डॉ अनिल सुखदेवराव बोंडे तथा मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने भी अपने अपने मुद्दे उठाए.

Previous article भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील: ट्रंप-मोदी की बड़ी साझेदारी; जानें किन सामानों पर कितना लगेगा टैक्स
Next article झारखंड में अगले 24 से 48 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठिठुरन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel