[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भारत बनेगा समुंदर का शहंशाह, 26 अगस्त को नौसेना में शामिल होंगे उदयगिरि और हिमगिरि जंगी जहाज, जानें खूबियां

भारत बनेगा समुंदर का शहंशाह, 26 अगस्त को नौसेना में शामिल होंगे उदयगिरि और हिमगिरि जंगी जहाज, जानें खूबियां

0
भारत बनेगा समुंदर का शहंशाह, 26 अगस्त को नौसेना में शामिल होंगे उदयगिरि और हिमगिरि जंगी जहाज, जानें खूबियां
Indian Navy

Indian Navy: भारतीय नौसेना के उदयगिरि और हिमगिरि जंगी जहाजों का 26 अगस्त को विशाखापट्टनम में एक साथ जलावतरण किया जाएगा. उदयगिरि और हिमगिरि प्रोजेक्ट-17 ए के तहत भारतीय नौसेना के लिए निर्मित किए जा रहे उन्नत जंगी जहाजों की एक श्रृंखला का हिस्सा हैं. प्रोजेक्ट-17ए (नीलगिरि श्रेणी) के तहत निर्मित पहले जहाज नीलगिरि को जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित कार्यक्रम में नौसेना के सुपुर्द किया था. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में निर्मित दूसरा युद्धपोत उदयगिरि एक जुलाई को नौसेना को सौंप दिया गया था.

26 अगस्त को नौसेना में शामिल होंगे दोनों जंगी जहाज

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना 26 अगस्त को उदयगिरि (एफ35) और हिमगिरि (एफ34) युद्धपोत को एक साथ नौसेना में शामिल करने की तैयारी कर रही है. प्रवक्ता ने कहा “यह पहली बार होगा कि दो प्रतिष्ठित भारतीय शिपयार्ड के दो प्रमुख लड़ाकू जहाजों का एक ही समय में विशाखापत्तनम में जलावरण किया जाएगा.” रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये बहु-मिशन जंगी जहाज भारत के समुद्री हितों के क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक, दोनों तरह के खतरों से निपटने में योगदान देने में सक्षम हैं.” प्रोजेक्ट 17ए के तहत विकसित युद्धपोत मौजूदा समय में सेवारत शिवालिक श्रेणी (प्रोजेक्ट 17) के जंगी जहाजों की जगह लेंगे. हिमगिरि जीआरएसई की ओर से बनाया गया प्रोजेक्ट-17ए का पहला जंगी जहाज है.

खास हैं दोनों युद्धपोत

उदयगिरि और हिमगिरि युद्धपोत पहले के डिजाइन की तुलना में एक अत्याधुनिक जंगी जहाज हैं. करीब 6,700 टन भार ढोने में सक्षम प्रोजेक्ट-17ए के जंगी जहाज अपने पहले के शिवालिक कैटेगरी के युद्धपोतों से लगभग पांच फीसदी बड़े हैं, फिर भी इनका आकार अधिक पतला है और इनके रडार की पकड़ में आने की संभावना बेहद कम है. अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज डीजल इंजन और गैस टर्बाइन का इस्तेमाल करने वाले संयुक्त डीजल और गैस प्रणोदन संयंत्रों से संचालित होते हैं.

दुश्मनों की बना देगा समुदंर में समाधि

नौसेना के प्रवक्ता ने कहा “हथियारों के बेड़े में सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइलें, सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइलें, 76 मिमी एमआर गन और 30 मिमी तथा 12.7 मिमी की क्लोज-इन हथियार प्रणालियां के साथ-साथ पनडुब्बी रोधी या पानी के अंदर मार करने वाली हथियार प्रणालियां भी इसमें लगी हैं.” (इनपुट भाषा)

Previous article Dhanbad News : आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए खरीदनी थी स्टैंड लाइट, खरीद ली हेडलाइट
Next article घर के आगे खड़ा ट्रैक्टर चोरी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel