[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National LOC पर पाकिस्तानियों को भारतीय सेना ने सबक सिखाया, BAT का एक घुसपैठिया ढेर

LOC पर पाकिस्तानियों को भारतीय सेना ने सबक सिखाया, BAT का एक घुसपैठिया ढेर

0
LOC पर पाकिस्तानियों को भारतीय सेना ने सबक सिखाया, BAT का एक घुसपैठिया ढेर

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. डिफेंस सोर्स के हवाले से एएनआई ने खबर दी है कि भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के खिलाफ पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के हमले को नाकाम कर दिया है. हमले में शामिल BAT टीम में पाकिस्तान सेना के रेगुलर जवान के शामिल होने का शक है. इसमें उनके SSG कमांडो भी शामिल हैं, जो आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं.

चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी और शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा- नियंत्रण रेखा पर मच्छल सेक्टर के कामकारी में एक अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई है. इसमें एक पाकिस्तानी शख्स ढेर कर दिया गया है. इलाके में ऑपरेशन जारी है.

Read Also : Jammu Kashmir Encounter: कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, मेजर रैंक के अधिकारी समेत चार घायल

ऑपरेशन में पांच जवान घायल

‘बैट’ में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के स्पेशल टीम के जवान और आतंकवादी शामिल होते हैं. सूत्र ने कहा कि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह कमकारी सेक्टर में ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ के हमले को नाकाम कर दिया. एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है.

दो घुसपैठिये पीओके की ओर भागे

घंटों चली भीषण गोलीबारी के बीच दो घुसपैठिये पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भाग गए. तीन घुसपैठियों के ग्रुप ने उत्तर कश्मीर जिले के त्रेहगाम सेक्टर में कुमकडी चौकी के पास अग्रिम चौकी पर ग्रेनेड फेंका. इसके बाद गोलीबारी की. भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में पांच जवान घायल हो गए, जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि एक कैप्टन समेत चार घायल सेना के जवानों को बेस अस्पताल ले जाया गया है. घायल सैनिकों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Kashmir Encounter 1
Loc पर पाकिस्तानियों को भारतीय सेना ने सबक सिखाया, bat का एक घुसपैठिया ढेर 3

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

देश ने शुक्रवार को 25वां करगिल विजय दिवस मनाया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश आतंकवाद और छद्म युद्ध का उपयोग करके प्रासंगिक बने रहने का प्रयास कर रहा है, लेकिन दुश्मन के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. मोदी ने पाक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अतीत से कोई सबक नहीं लिया है. प्रधानमंत्री का यह बयान जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी घटनाएं बढ़ने के बीच आया.

https://www.youtube.com/watch?v=1C7016m4SX8
Previous article साई केतन ने ‘वीकेंड का वॉर’ पर अपने रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस शिवांगी खेडकर के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म
Next article UP Police Bharti: 1161 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel