[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Pralay missile: डीआरडीओ का कमाल, दो प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए खूबियां

Pralay missile: डीआरडीओ का कमाल, दो प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए खूबियां

0
Pralay missile: डीआरडीओ का कमाल, दो प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए खूबियां
दो प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

Pralay missile: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार (31 दिसंबर) को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से स्वदेशी मिसाइल प्रलय सफलतापूर्वक परीक्षण किया. डीआरडीओ ने एक ही लॉन्चर से बहुत कम समय के अंतराल पर एक के बाद एक कर दो प्रलय मिसाइलों को प्रक्षेपित किया. मिसाइल टेस्ट में पूरी तरह सफल रहे. प्रलय स्वदेशी रूप से विकसित एक अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें उच्च सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक नौपरिवहन प्रणाली लगी हुई है.

डीआरडीओ ने किया है विकसित

प्रलय मिसाइल विभिन्न लक्ष्यों के लिए कई प्रकार के युद्धक हथियारों को ले जाने में पूरी तरह सक्षम है. इन मिसाइलों का परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने किया है. रक्षा मंत्रालय मिसाइल परीक्षण के बाद कहा- यह उड़ान परीक्षण मूल्यांकन परीक्षणों के तहत किया गया था. ट्रैकिंग सेंसर की ओर से पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार दोनों मिसाइल ने निर्धारित पथ का अनुसरण किया और सभी उड़ान उद्देश्यों को पूरा किया.

https://twitter.com/DRDO_India/status/2006312782598422795

प्रलय की क्या है खासियत?

प्रलय मिसाइल नाम के अनुसार दुश्मनों के लिए काल के समान है. यह एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है. यह 150 किलोमीटर से लेकर 500 किलोमीटर मार कर सकता है. इस मिसाइल को स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है. इसका मकसद घरेलू रक्षा निर्माण को मजबूत करना है. यह 500 किलो से लेकर 1000 किलोग्राम तक के वॉरहेड को ढो सकता है. इसमें एडवांस नेविगेशन सिस्टम लगा है, जिसके कारण यह सटीक हमले कर सकता है.

रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा

दो दिन पहले रक्षा मंत्रालय ने पिनाका श्रेणी में लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट का पहला सफल परीक्षण सोमवार (29 दिसंबर) को किया था. रॉकेट ने लक्ष्य को सटीकता के साथ भेद दिया. रॉकेट ने परीक्षण के दौरान 120 किलोमीटर की अधिकतम मारक क्षमता का प्रदर्शन किया. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR 120) का पहला परीक्षण चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में सफलतापूर्वक किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर DRDO को बधाई दी. साथ ही इसे बाजी पलटने वाला करार दिया. (इनपुट भाषा)

Previous article बैठक में मां चंचला महोत्सव की तैयारी पर हुई चर्चा
Next article शहर में बाइक चोरों के आतंक से परेशान हैं लोग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel