[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘अपने गिरेबां में झांके पाकिस्तान’: कराची हमले पर झूठे आरोपों पर भारत का करारा जवाब

‘अपने गिरेबां में झांके पाकिस्तान’: कराची हमले पर झूठे आरोपों पर भारत का करारा जवाब

0
‘अपने गिरेबां में झांके पाकिस्तान’: कराची हमले पर झूठे आरोपों पर भारत का करारा जवाब
पाकिस्तान के आरोपों पर जवाब देते विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, फोटो एक्स

India Slams Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को लताड़ते हुए कहा- पड़ोसी देश को अपनी धरती पर आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए.

पाकिस्तान ने भारत पर क्या लगाया आरोप?

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार रात कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमले को विफल करते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराया और एक घायल हमलावर को जीवित पकड़ लिया। इस हमले में अर्द्धसैनिक बल के चार जवानों की भी मौत हो गई. पाकिस्तान सरकार के कुछ मंत्रियों ने हमले में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की है और बिना सबूत इस हमले में भारतीय हाथ होने का आरोप लगाया है.

दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए : रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने कराची में हालिया घटना के संबंध में भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाने वाली पाकिस्तानी रिपोर्ट देखी हैं. हम इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं. दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए, अपने क्षेत्र में आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार प्रायोजित आतंकवाद पर भरोसा करने की अपनी प्रवृत्ति से छुटकारा पाना चाहिए. जायसवाल मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

ये भी पढ़ें: कराची में पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 4 जवानों की मौत; घंटों चली मुठभेड़

Previous article रजनीकांत की बहू बनेंगी काव्या मारन? इस सिंगर से होगी शादी
Next article Huma Qureshi ने देखी यश की ‘टॉक्सिक’ की 9 मिनट की झलक, बोलीं- फिल्म के विजुअल्स दिमाग हिला देंगे
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel