[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National India Pakistan War : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा न्यूक्लियर वॉर? अमेरिका को सता रहा है डर

India Pakistan War : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा न्यूक्लियर वॉर? अमेरिका को सता रहा है डर

0
India Pakistan War : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा न्यूक्लियर वॉर? अमेरिका को सता रहा है डर
JD Vance

India Pakistan War : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है. फॉक्स न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “…हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा तनाव कम करने के लिए कह सकते हैं, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं. मूल रूप से हमारा कोई काम वहां नहीं है. अमेरिका की इसे नियंत्रित करने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है. आप जानते हैं, अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता. हम पाकिस्तानियों से भी हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते.

Image 43
India pakistan war : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा न्यूक्लियर वॉर? अमेरिका को सता रहा है डर 3

आगे जेडी वेंस ने कहा कि हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से शांति की अपील कर सकते हैं. आशा और अपेक्षा यह है कि यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में न बदले या भगवान न करे, न्यूक्लियर वॉर में यह बदल जाए. हम इन चीजों को लेकर चिंतित हैं. भारत और पाकिस्तान को शांत दिमाग के साथ आगे बढ़ना चाहिए. हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह न्यूक्लियर वॉर न बन जाए. अगर ऐसा होता है, तो यह विनाशकारी होगा, लेकिन अभी हमें नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है.”

इसे भी पढ़ें : India Pakistan War: पाकिस्तान के हमले का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, तीन फाइटर जेट ध्वस्त

जयशंकर ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से बात

गुरुवार रात विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की. बातचीत में उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत, पाकिस्तान द्वारा स्थिति बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से दृढ़ता से निपटेगा. बातचीत में जयशंकर ने सीमा पार आतंकवाद पर भारत की संतुलित प्रतिक्रिया की बात कही. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की भारत के साथ साझेदारी की वह सराहना करते हैं.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग बात की और तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया.

Previous article तुला राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है, जानें 11 से 17 मई का साप्ताहिक राशिफल
Next article Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates: भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान, तीन फाइटर जेट ध्वस्त
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel