[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध होगा बेहतर ? जानें कैसे

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध होगा बेहतर ? जानें कैसे

0
भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध होगा बेहतर ? जानें कैसे

India Pakistan Relation : भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध कभी भी बंद नहीं किये. यह बात पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने कही है. उन्होंने कहा है कि भारत व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है. समाचार पत्र डॉन की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने शुक्रवार को लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) के एक कार्यक्रम में उक्त बातें कही.

पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहता है, क्योंकि हम अपना भूगोल नहीं बदल सकते. उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों की ओर बढ़ना चाहते हैं. हमने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी नहीं रोका. पाकिस्तान ने ही ऐसा किया था. कुमार ने कहा कि हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपनी समस्याओं और स्थितियों को कैसे बदल सकते हैं.

पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को कर दिया था निलंबित

आपको बता दें कि नयी दिल्ली के 2019 में जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था. साथ ही इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है, और इस बात पर जोर देता है कि इस तरह के जुड़ाव के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है. पाकिस्तान के साथ भारत का व्यापार 2020-21 में 32.92 करोड़ अमेरिकी डॉलर और 2019-20 में 83.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर का था.

Also Read: पाकिस्तान में बिगड़े हालात, इमरान खान के घर पर पुलिस का कब्जा, चला बुलडोजर
भारत सरकार जारी कर रही है पाकिस्तानियों को चिकित्सा और खेल वीजा

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा पाकिस्तानियों को जारी किये जाने वाले वीजा की संख्या में कमी आयी थी, लेकिन अब यह संख्या अब बढ़ गयी है. कुमार ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तानियों को चिकित्सा और खेल वीजा जारी कर रही है. उन्होंने कहा कि आज कूटनीति पर्यटन, व्यापार और प्रौद्योगिकी से प्रभावित हो रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आयात ”हमेशा गलत नहीं होते हैं और इसके फायदे भी होते हैं. गौरतलब है कि भारत इस समय चीन के साथ 120 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार कर रहा है, जिसमें व्यापार संतुलन चीन की ओर है.

Previous article जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में भीषण सड़क हादसा, बिहार के चार मजदूरों की कुचलकर मौत
Next article RSSMB REET 2023 लेवल 1 और लेवल 2 का आंसर की rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel