[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सीजफायर पर खुशी के साथ CM उमर अब्दुल्ला ने जताया अफसोस! कहा- ‘अगर दो-तीन दिन पहले हो जाता युद्धविराम तो…’

सीजफायर पर खुशी के साथ CM उमर अब्दुल्ला ने जताया अफसोस! कहा- ‘अगर दो-तीन दिन पहले हो जाता युद्धविराम तो…’

0
सीजफायर पर खुशी के साथ CM उमर अब्दुल्ला ने जताया अफसोस! कहा- ‘अगर दो-तीन दिन पहले हो जाता युद्धविराम तो…’
Omar Abdullah on Pakistan

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर की घोषणा हो गई है. शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच जल, थल और वायु युद्ध विराम हो गया है. सीजफायर की पहल पाकिस्तान ने की थी. भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान सदमे में था. सीजफायर के बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीज फायर का स्वागत किया है.

अगर दो-तीन दिन पहले हो जाता सीजफायर तो… उमर अब्दुल्ला  

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा “भारत सरकार के प्रवक्ता की तरफ से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ, मैं इसका स्वागत करता हूं. अगर 2 या 3 दिन पहले ये हुआ होता तो हमने जो कीमती जानें गवाई वो नहीं होता. अब जम्मू-कश्मीर सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसका मुआयना करें और लोगों को राहत पहुंचाना शुरू करें. जिनकी जान गई है हम उनके परिवार के गम में शरीक होकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश करेंगे.”

हमला प्रभावित इलाकों का सीएम उमर ने किया था दौरा

इससे पहले शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में उन दो रिहायशी इलाकों का दौरा किया जहां विस्फोट में एक मकान और बाहर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे. अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला ने रिहाड़ी और रूप नगर में विस्फोट वाली जगह का दौरा किया और प्रभावित परिवार से बातचीत की. रिहाड़ी में चार लोग नीरज गुप्ता, उनकी बेटी हिताक्षी गुप्ता, विनीत और राजिंदर कुमार विस्फोट में घायल हो गए. दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा “हाल ही में हुई गोलेबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज जम्मू के रिहाड़ी और रूपनगर का दौरा किया. निवासियों की पीड़ा बेहद चिंताजनक है. हम हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं और सुनिश्चित करेंगे कि बिना किसी देरी के सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाए.”

Previous article Jharkhand JDU: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 मई को, रांची के नए ऑफिस का भी होगा उद्घाटन
Next article विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू नेताओं को मिला मंत्र
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel