[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National India China Tension : एलएसी पर टेंशन इतनी जल्दी नहीं होने वाला कम? केवल इन दो जगह से पीछे हट रही है सेना

India China Tension : एलएसी पर टेंशन इतनी जल्दी नहीं होने वाला कम? केवल इन दो जगह से पीछे हट रही है सेना

0
India China Tension : एलएसी पर टेंशन इतनी जल्दी नहीं होने वाला कम? केवल इन दो जगह से पीछे हट रही है सेना
India China Tension

India China Tension : भारत और चीन के रिश्ते धीरे-धीरे नरम होते दिख रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए एक बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत भारत और चीन 28-29 अक्टूबर तक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पार सैन्य वापसी की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों की सेना पीछे हटने और अस्थायी ढांचों को हटाने के बाद एलएसी के कुछ क्षेत्रों में गश्त शुरू कर देगी. दोनों देशों के द्वारा सहमति होने के बाद यह 2020 के गलवान संघर्ष के बाद विवाद का पहला सफल समाधान है, जिसमें दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी. इस झड़प में दोनों ओर के जवान हताहत हुए थे.

केवल डेमचोक और देपसांग से हो रही है सेनाओं की वापसी

भारत और चीन के बीच सैन्य वापसी एलएसी के दो टकराव बिंदुओं- पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग पर हो रही है जो दोनों देशों के लिहाज से अहम है. भारतीय सेना के सूत्र के हवाले से एएनआई ने खबर दी है कि नए समझौते केवल डेमचोक और देपसांग के लिए मान्य हैं. ये दूसरी जगह के लिए नहीं है. समझौता अन्य टकराव वाले क्षेत्रों पर लागू नहीं होगा. दोनों देशों के जवान अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस आ जाएंगे और वे उन क्षेत्रों में गश्त करेंगे जहां उन्होंने अप्रैल 2020 तक गश्त की थी.

Read Also : India China Relations : 4 साल की दुश्मनी खत्म? डेमचोक और देपसांग से पीछे हट रही है सेना

बने हुए हैं अनसुलझे मुद्दे अभी भी

दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों का पालन भारतीय सैनिकों ने किया और इन इलाकों से पीछे हटना शुरू हुए. यह अबतक पता नहीं चल सका है कि दो टकराव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी होने के बाद कोई बयान सामने आएगा या नहीं…, ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों स्थानों पर प्रमुख अनसुलझे मुद्दे अभी भी बने हुए हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=5NZcG8kNa_0
Previous article थोड़ी देर में भाजपा का दामन थामेंगे झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता, हिमंता बिस्व सरमा करेंगे स्वागत
Next article Jharkhand Naxal News: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, पलामू में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel