[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National India China Relations : अजीत डोभाल के पहुंचते ही चीन के बदले सुर!

India China Relations : अजीत डोभाल के पहुंचते ही चीन के बदले सुर!

0
India China Relations : अजीत डोभाल के पहुंचते ही चीन के बदले सुर!
चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ अजीत डोभाल

India China Relations : चीन और भारत के बीच रिश्ते धीरे-धीरे नरम हो रहे हैं. इस क्रम में दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच बातचीत बुधवार को होने वाली है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बीजिंग पहुंचे. इसके बाद चीन ने मंगलवार को कहा कि वह भारत के साथ मिलकर आपसी विश्वास और भरोसा बढ़ाने के लिए काम करने को तैयार है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी बातचीत में बीजिंग का प्रतिनिधित्व करेंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=a6VO838pqQk

चीन और भारत के बीच होने वाली बातचीत के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, ”हम दोनों नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण आम सहमति को लेकर आगे बढ़ेंगे. आपसी विश्वास को आगे बढ़ाया जाएगा. हमारे द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ होंगे. स्थिर विकास की ओर हमारी वापसी होगी. हम भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है.”

Read Also : India China Border : LAC पर कैसे हैं हालात? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बताया

LAC पर क्या नहीं होगी बात?

चीनी विदेश मंत्रालय के बयानों में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य गतिरोध का कोई संदर्भ नहीं नजर नहीं आया, लेकिन इसमें आपसी सूझ-बूझ के साथ आगे बढ़ने की रूपरेखा से संबंधित बातें दिखी. 21 अक्टूबर को घोषित सीमा गश्त व्यवस्था और उसके बाद 23 अक्टूबर को रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक का संदर्भ बयान में दिखा.

2020 में पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ हुआ

अजीत डोभाल और वांग विशेष प्रतिनिधियों के बीच 23वें दौर की बातचीत करेंगे. उम्मीद है कि वे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से बनाने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जो 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के बाद खराब हो गए थे. यह विशेष प्रतिनिधि स्तर की बैठक भारत और चीन के बीच नई दिल्ली में आधिकारिक स्तर की वार्ता के करीब दो सप्ताह से भी कम समय बाद होगी, जिसके बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दो टकराव बिंदुओं पर सैन्य वापसी हुई.

Previous article Bihar News: जमीन की जमाबंदी करने में चल रहा था खेल, मुंगेर डीएम ने दो कर्मियों की नौकरी छीनी
Next article शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी गिरे
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel