[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कांग्रेस पर सवाल, राहुल की सफाई और 2029 का रोडमैप, जानिए ‘इंडिया’ गठबंधन बैठक की इनसाइड स्टोरी

कांग्रेस पर सवाल, राहुल की सफाई और 2029 का रोडमैप, जानिए ‘इंडिया’ गठबंधन बैठक की इनसाइड स्टोरी

0
कांग्रेस पर सवाल, राहुल की सफाई और 2029 का रोडमैप, जानिए ‘इंडिया’ गठबंधन बैठक की इनसाइड स्टोरी
'इंडिया' गठबंधन की बैठक, फोटो- पीटीआई

India Bloc Meeting: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल कई नेताओं ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होने और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने पर जोर दिया है. नेताओं का मानना था कि विपक्षी दलों के बीच आपसी विश्वास और बेहतर समन्वय ही बीजेरी को चुनौती देने का सबसे कारगर तरीका है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गठबंधन के घटक दलों से एक-दूसरे पर सार्वजनिक बयान और आलोचना से बचने का आग्रह किया है. बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ प्रभावी लड़ाई के लिए एकजुट रहना होगा. उन्होंने नागरिक समाज के आंदोलनों के साथ अधिक जुड़ाव की जरूरत पर जोर दिया और गठबंधन के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की बात कही.

अखिलेश यादव ने कहा- कांग्रेस दिखाए बड़ा दिल

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के भीतर किसी तरह की कड़वाहट नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाते हुए अलग-अलग राज्यों में भाजपा के खिलाफ सबसे मजबूत विपक्षी दल का समर्थन करना चाहिए. उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल हार-जीत के आधार पर नतीजे निकालना उचित नहीं होगा.

2029 की तैयारी का सुझाव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बैठक में कहा कि विपक्ष को केवल मौजूदा चुनावी लड़ाइयों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी चाहिए. उन्होंने भाजपा के खिलाफ लगातार जनसंपर्क और अभियान चलाने की वकालत की.

उद्धव ठाकरे ने नियमित बैठकों का दिया सुझाव

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गठबंधन सहयोगियों के बीच नियमित बैठकों का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि हाल के चुनावों से सबसे बड़ा सबक बेहतर समन्वय की जरूरत है.

बैठक में CJP अभियान पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अभियान का भी जिक्र हुआ. सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पहल के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि यदि कोई अभियान लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है तो उसके साथ संवाद किया जाना चाहिए. हालांकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सीजेपी के अचानक उभार और उसकी वैचारिक पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठाए. कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की.

‘इंडिया’ गठबंधन से DMK ने किया किनारा

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने साफ कर दिया है कि वह अब INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है. पार्टी प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि तमिलनाडु की बदली राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस के साथ मतभेदों के कारण यह निर्णय लिया गया. उन्होंने दावा किया कि कई पार्टियां पहले ही गठबंधन से किनारा कर चुकी हैं, जिसके चलते द्रमुक को भी इसी तरह का रास्ता अपनाना पड़ा. एलंगोवन ने कहा- तमिलनाडु में हमारे तीन सहयोगी दल- कांग्रेस, IUML और VCK अब तमिलगा वेत्री कषगम (YVK सरकार का हिस्सा हैं. इसका मतलब है कि हम (अशख) अब ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं. एलंगोवन ने यह भी कहा कि डीएमके स्वतंत्र रूप से काम करेगी. उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में एक मजबूत धर्मनिरपेक्ष और भाजपा विरोधी गठबंधन आकार ले सकता है.

आम आदमी पार्टी ने भी गठबंधन से बाहर

वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी दोहराया कि वह अब ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी कई बार साफ कर चुकी है कि वह गठबंधन से अलग हो चुकी है, इसलिए बैठक में शामिल होने का कोई सवाल नहीं उठता. पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी कांग्रेस के साथ भविष्य में किसी राजनीतिक गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय हितों के बजाय अपने राजनीतिक हितों को साधना रहा है.

केरल मुद्दे पर माकपा और कांग्रेस के बीच दिखी नाराजगी

बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों पर नाराजगी जताई. पार्टी महासचिव डी. राजा ने भी इस मुद्दे को उठाया और कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद वाम दलों पर लगाए गए आरोप उचित नहीं थे. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने साफ किया कि केरल में उठाए गए मुद्दे राज्य कांग्रेस की चुनावी रणनीति का हिस्सा थे. वहीं, कई अन्य विपक्षी नेताओं ने सुझाव दिया कि अब पुराने विवादों को पीछे छोड़कर भाजपा के खिलाफ साझा संघर्ष पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

Also Read: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से सर्वदलीय बैठक तक… इन पांच मुद्दों पर केंद्र को घेरेगा ‘इंडिया’ गठबंधन

Previous article NIA में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
Next article Dhanbad News : डिबूडीह चेकपोस्ट में टेंपो व बाइक में टक्कर, इसीएलकर्मी की मौत, पुत्र घायल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel