[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National IMD Cold Alert: 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा, इन राज्यों के लिए IMD का कोल्ड वेव अलर्ट

IMD Cold Alert: 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा, इन राज्यों के लिए IMD का कोल्ड वेव अलर्ट

0
IMD Cold Alert: 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा, इन राज्यों के लिए IMD का कोल्ड वेव अलर्ट
घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

IMD Cold Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक उत्तर भारत समेत देश के कई और हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति बनेगी. आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा में 1 जनवरी तक कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पंजाब-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

देश के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप है. उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 28 और 29 दिसंबर और बिहार में 28 दिसम्बर को कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश में 28 और 29 दिसंबर के दौरान और झारखंड में 28 दिसंबर को कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है, और 31 दिसम्बर से यह आस-पास के मैदानी इलाकों में भी देखा जा सकता है.

झारखंड के सात जिलों में शीतलहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट

झारखंड के सात जिलों के लिए रविवार को शीतलहर की स्थिति के संबंध में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया जिससे राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक रांची के पास कांके में 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. इसके अलावा लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो के लिए शीत लहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा झारखंड के निचले क्षोभमंडल स्तर में चल रही पश्चिमी हवाएं शीतलहर की स्थिति का कारण बन रही हैं.

जयपुर समेत कई जिलों में भयंकर सर्दी

राजस्थान में रविवार को मौसम शुष्क रहा, जबकि जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रही. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया, जबकि सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. विभाग के अनुसार, करौली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, पाली में 3.6 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों, विशेषकर उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में शीतलहर का दौर जारी है.

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • अगले 24 घंटों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.
  • अगले 7 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
Previous article प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रिमझिम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Next article सेक्रेड हार्ट में स्कूल में एआई पर कार्यशाला
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel