[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kal ka Mausam : इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, नया साल शुरू होगा कोहरे के साथ

Kal ka Mausam : इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, नया साल शुरू होगा कोहरे के साथ

0
Kal ka Mausam : इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, नया साल शुरू होगा कोहरे के साथ
कोहरे और शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके बाद कोहरे में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है. हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक और उत्तराखंड में 4 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

विभाग के अनुसार, राजस्थान में 1 से 4 जनवरी तक, मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 जनवरी तक तथा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक कोहरे के आसार हैं. वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के अलावा मिजोरम और त्रिपुरा में 4 जनवरी तक ठंड बढ़ने की संभावना है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे रहने की संभावना

IMD के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति नजर आ सकती है. इसके अलावा 31 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कोल्ड डे रहने की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चलेगी शीतलहर

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 31 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है पश्चिमी राजस्थान में 2 और 3 जनवरी को शीत लहर चल सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान जबकि तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 1 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति रहने की आशंका जताई गई है.

बिहार में कड़ाके की ठंड

पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके साथ ही 31 दिसंबर को कोल्ड डे को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है. विभाग ने बताया है कि बुधवार को राज्य के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम जिलों के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा नए साल के पहले दिन, यानी 1 जनवरी को भी बिहार के उत्तर मध्य, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों में कई जगहों पर घना कोहरा रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Jharkhand Ka Mausam : झारखंड में शीतलहर से कांपेंगे लोग, जानें 1 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में चलेगी शीतलहर

झारखंड के 12 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में अगले तीन दिनों तक ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार से सटे गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा के अलावा हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिलों में 31 दिसंबर को सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रह सकता है इन इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना है.

Previous article Poco M8 5G के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, स्लिम डिजाइन के साथ नये साल की शुरुआत में देगा दस्तक
Next article बिहार में मौसम का डबल अटैक, पटना से पूर्णिया तक ठंड का कहर, 3 और 4 जनवरी के लिए एडवाइजरी जारी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel